Amrapali dubey ने निरहुआ की फोटो डालकर लिखा-'हमारे पतिदेव जी'!, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Prabhat khabar Digital

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. फैंस को उनकी और निरहुआ की जोड़ी बेहद पसमद हैं. दोनों भोजपुरी इंडस्ट्री के बहुचर्चित कपल में से एक है.

amrapali dubey and dinesh lal yadav | instagram

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की अफेयर की चर्चा जोरो पर रहती है. दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे के साथ कई क्लोज फोटोज शेयर करते रहते हैं.

amrapali dubey and dinesh lal yadav | instagram

आम्रपाली का एक पोस्ट इन-दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. फैंस इस पोस्ट को देखकर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

amrapali dubey and dinesh lal yadav | instagram

दरअसल आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर अपनी और निरहुआ की एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में एकट्रेस ने निरहुआ को टैग भी किया है.

amrapali dubey and dinesh lal yadav | instagram

फोटो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने एक कैप्शन लिखा, 'हमारे पति देव जी'. इस कैप्शन के डालते ही फैंस शॉक्ड हो गए और उन्होंने कमेंट्स की बौछार कर दी.

amrapali dubey and dinesh lal yadav | instagram

एक फैन ने कमेंट कर पूछा, 'क्या सही में'. वहीं दूसरे ने लिखा 'एकदम सही बात है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सच में मानती हो या सॉन्ग के सहारे दिल की बात लोगों को शेयर की हो.'

amrapali dubey and dinesh lal yadav | instagram

बता दें कि 'हमारे पतिदेव जी' एक गाना है, जो निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया है. इसे इंदु सोनाली और नीलकमल सिंह ने गाया है.

amrapali dubey and dinesh lal yadav | instagram