UP Election 2022: योगी सरकार से परेशान जनता बना चुकी है बदलाव का मन, प्रियंका गांधी ने BJP पर बोला हमला

Prabhat khabar Digital

नेताओं से लिया फीडबैक

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर प्रदेश संगठन की बैठक की. इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों और नेताओं से रिपोर्ट व फीडबैक लिया.

| twitter

योगी सरकार से परेशान है जनता

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश के नेताओं से बैठक में मिली जानकारी से साफ है कि राज्य की जनता योगी सरकार से परेशान है और वह बदलाव चाहती है.

| twitter

बदलाव का मन बना चुकी है जनता

प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता बदलाव का मन बना चुकी है. किसानों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारी वर्ग व आमजनों की आवाज बन कांग्रेस पार्टी परिवर्तन के संकल्प के साथ मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी.

| twitter

सबकी भागीदारी, सबकी जिम्मेदारी

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रदेश चुनाव समिति में वरिष्ठ सदस्यों, युवाओं, महिलाओं एवं संगठन के पदाधिकारियों की भागीदारी के चलते बहुत सार्थक चर्चा हुई. सबकी भागीदारी, सबकी जिम्मेदारी के मंत्र के साथ कांग्रेस ने चुनावों के लिए जोरदार दस्तक दी है.

| twitter

45 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय

प्रियंका गांधी वाड्रा की पहले दिन प्रदेश चुनाव समिति के साथ बैठक में यूपी की 100 विधानसभा सीटों पर चर्चा की गई, जिसके बाद 45 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए गए.

| twitter

कांग्रेस निकालेगी प्रतिज्ञा यात्रा

बैठक में यह तय किया गया कि कांग्रेस इसी महीने 'प्रतिज्ञा यात्रा' और 'हम वचन निभाएंगे' समेत 4 यात्राएं निकालेगी. यह यात्रा 48 जिलों में 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इसका समापन अक्टूबर में लखनऊ में होगा.

| twitter

24 घंटे करें काम

प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव के दौरान 24 घंटे काम करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि न केवल पार्टी, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए भी एक मजबूत संगठन की जरूरत है.

| twitter