'किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता', किसान महापंचायत पर बोलीं प्रियंका गांधी

Prabhat khabar Digital

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मुजफ्फरनगर में हो रही किसान महापंचायत का समर्थन किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता.

| fb

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, किसान इस देश की आवाज हैं. किसान देश का गौरव हैं. किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता.

| fb

उन्होंने आगे कहा, खेती-किसानी को बचाने और अपनी मेहनत का हक मांगने की लड़ाई में पूरा देश किसानों के साथ है.

| fb

प्रियंका गांधी के अलावा राहुल गांधी ने भी किसान महापंचायत का समर्थन किया है. उन्होंने भी ट्वीट कर सरकरा पर निशाना साधा है.

| fb

राहुल गांधी ने अपने ट्विटर पर लिखा, गूंज रही है सत्य की पुकार तुम्हें सुनना होगा, अन्यायी सरकार!

| fb

इससे पहले, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, हम अपनी जान भी दे देंगे, लेकिन जब तक हम विजयी नहीं होंगे तब तक धरना स्थल नहीं छोड़ेंगे.

| fb