पूरे देश में ईद-उल-फितर पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है.

मुंबई में ईद-उल-फितर के अवसर पर लोगों ने माहिम दरगाह में नमाज अदा की.

दिल्ली के जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद जश्न मनाते हुए लोगों की तस्वीर सामने आई है.

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी और सभी लोगों के खुश और स्वस्थ रहने की कामना की.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं.

नमाज के बाद ईद की खुशियां मनाने के लिए लोग सेवई बांटते नजर आए.

देशभर में ईद उल फित्र की नमाज ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की जा रही है.

देश के कई जगह से ईद की खुशियां मनाने की तस्वीर सामने आ रही है. 

बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं.