Author: Shashank Baranwal
13 December/2024
दांतों में पीलापन हमारी पर्सनालिटी पर बुरा असर डालता है. अगर एक बार दांत पीला हो जाए तो उसे आसानी से साफ नहीं किया जा सकता है.
ज्यादा चाय, कॉफी पीने, सही से ब्रश न करने और पान गुटका खाने के साथ खराब खानपान और पानी में प्लोराइड की मात्रा ज्यादा होने से भी दांत पीले होने लगते हैं.
ऐसे में अगर आप भी दांतों में पीलेपन की समस्या से गुजर रहे हैं तो दवाई लेने की बजाय ये घरेलू नुस्खे आजमाएं, जिससे दांत चांदी की तरह चमकने लगेगा.
नीम के पत्ते को रोजाना चबाने से दांतों में पीलेपन की समस्या गायब हो जाती है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों की बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं.
अगर रोजाना आप 3-4 तुलसी के पत्ते का सेवन करते हैं तो यह दांतों को चमकदार बनाने का काम करेगा.
पुदीने के पत्ते का भी रोजाना सेवन करने से दांत सफेद हो जाएंगे और मुंह की दुर्गंध भी खत्म हो जाएगी.
Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.