Kolkata Puja Pandal 2021: बुर्ज खलीफा और डिटेंशन कैंप वाले पूजा पंडाल हैं खास, घर बैठे आप भी देखें

Prabhat Khabar Digital Desk

दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों के रूप में दुनिया के बड़े-बड़े धरोहरों को उकेर देने की कला पश्‍चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में है.

Kolkata Puja Pandal PHOTO | TWITTER

इस बार कोलकाता में पंडाल के रुप में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की थीम पर बनाया है. दुबई जाकर जो बुर्ज खलीफा नहीं देख सकते वे कोलकाता आकर देख सकते हैं.

Kolkata Puja Pandal PHOTO and VIDEO | TWITTER

कोलकाता में पंडाल के तौर पर 150 फीट ऊंची बुर्ज खलीफा की आकृति बनाई गई. कोलकाता के 'बुर्ज खलीफा' थीम वाले दुर्गा पूजा पंडाल में हजारों की भीड़ देखने को मिल रही है.

burj khalifa | TWITTER

इसके अलावा इस पंडाल में देवी की मूर्ती पर 40 kg सोने के गहने चढ़ाये गए हैं. इसकी खासियात की बात करें तो इसमें लगे 300 अलग अलग तरह की रोशनी पूरे मंडप को बुर्ज खलीफा का असली शक्ल देती है. जो बेहद खास है.

nrc theme puja pandal west bengal | TWITTER

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत को दुबई में बनाने में छह साल लगे थे, लेकिन कोलकाता में इसकी प्रतिकृर्ति को 250 मजदूरों ने मिलकर सिर्फ दो महीने में ही तैयार किया है.

nrc theme puja pandal photo | TWITTER

दूसरी ओर दक्षिण कोलकाता के बरिशा क्लब मां दुर्गा का पंडाल एनआरसी के मुद्दे पर भी बनाया गया है. इसमें दुर्गा देवी को एक परिवार के रुप में दिखाया गया है. जिन्हें एक डिटेंशन कैंप में ले जाया जा रहा है.

nrc theme puja pandal bengal | TWITTER

वही पिछले साल क्लब ने एक प्रवासी मजदूर या श्रमिक को मां दुर्गा के रुप में दिखाने के लिए चुना था. इस बार चर्चा में रहे एनआरसी को लेकर आशंकाओं लोगों के मन की आशंकाओं को दर्शाया गया है.

nrc theme puja pandal | TWITTER