IRCTC पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिदिन एक स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. ताकि कम बजट में लोगों को देश-विदेश घुमाया जा सके.
इस बार आईआरसीटीसी दुबई के लिए टूर पैकेज लाया है.
इस टूर पैकेज की शुरुआत चेन्नई से 15 मार्च से हो रही है जो 19 मार्च तक है.
दुबई के इस टूर पैकेज में आपको 4 रात और 5 दिन टूर कराया जाएगा.
आपको चेन्नई से दुबई फ्लाइट से ले जाया जाएगा.
दुबई में ठहरने के लिए तीन सितारा होटल की सुविधा है. साथ ही नाश्ता और डिनर भी दिया जाएगा.
बात करें किराये की तो एक साथ तीन व्यक्ति जाते हैं तो प्रति व्यक्ति 91500 रुपये किराया देना होगा.
वहीं दो लोग एक साथ जाते हैं तो प्रतिव्य क्ति 92500 रुपये किराया देना होगा..
जबकि एक व्यक्ति जाता है तो उसे 105500 रुपये किराया देना होगा.
बुकिंग की बात करें तो इस टूर पैकेज की बुकिंग आप चेन्नई के IRCTC ऑफिस में अप्लाई कर सकते हैं.
या फिर ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन कर सकते हैं.