VIDEO: विदेश में लूटपाट की शिकार हुई दिव्यांका त्रिपाठी की हुई घर वापसी

Author:Divya Keshri

16/July/2024

दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया संग अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए यूरोप गई थी.

यूरोप में उनका सारा सामान और पासपोर्ट कार से चोरी हो गया.

दिव्यांका और विवेक के पास कुछ नहीं था और उन्होंने भारतीय दूतावास से हेल्प मांगी.

अब कपल वापस भारत लौट आए हैं और उनके चेहरे पर घर लौटने की खुशी साफ दिखी.

दिव्यांका ने कहा, "उन्हें खुशी है कि हमारी समस्या हल हो गई और भारतीय दूतावास ने हमारी मदद की."

कपल के साथ लूटपाट तब हुई जब दोनों फ्लोरेंस में एक होटल देखने गए और कार बाहर पार्क किया.

बाहर जब दोनों लौटे तो देखा कि उनके कार से सारा सामान गायब है.