Chandra Grahan 2024: इस दिन लगने वाला है साल का दूसरा चंद्रग्रहण, जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य
27-06-2024
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर, बुधवार को लगेगा.
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण एक आंशिक ग्रहण होगा जिसे दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा.
भारतीय समय के मुताबिक, सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर लगेगा, जो सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा.यह ग्रहण कुल 4 घंटे 6 मिनट तक रहेगा.
सितंबर में लगने वाला साल का दूसरा चंद्र ग्रहण एशिया के अधिकतर हिस्सों, यूरोप, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक, अंटार्कटिका और हिंद महासागर के सीमित क्षेत्रों में दिखेगा.भारत के मुंबई शहर समेत कुछ पश्चिमी शहरों में यह चंद्र ग्रहण दिख सकता है.
चंद्रग्रहण इस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चन्द्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है. ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में अवस्थित हों.
चन्द्रग्रहण की अवधि कुछ घंटों की होती है.इसके अतिरिक्त चन्द्रग्रहण को, सूर्यग्रहण के विपरीत, आँखों के लिए बिना किसी विशेष सुरक्षा के देखा जा सकता है.
JSSC CGL 2024 की तैयारी करने वाले छात्र जान लें, झारखंड में कितने Ores और Minerals हैं उपलब्ध