शरद पूर्णिमा की रात लगेगा चंद्र ग्रहण, भूल से भी न करें ऐसी गलती, नहीं तो होगा अर्थ का अनर्थ

Radheshyam Kushwaha

Chandra Grahan 2023: इस साल शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर दिन शनिवार को है. शरद पूर्णिमा की रात चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह चंद्रग्रहण भारत सहित अन्य देशों में भी दिखेगा.

Chandra Grahan 2023 | Prabhat Khabar Graphics

चंद्रग्रहण लगने का समय आश्विन मास के शरद पूर्णिमा तिथि यानि 28 अक्टूबर दिन शनिवार की मध्य रात्रि के 01 बजकर 06 मिनट से लेकर रात्रि के 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा.

Chandra Grahan 2023 | Prabhat Khabar Graphics

कब लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण

भारत में ग्रहण की अवधि 1 घंटा 16 मिनट की होगी. ग्रहण काल के दौरान चंद्रमा को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए.

Chandra Grahan 2023 | Prabhat Khabar Graphics

ग्रहण की अवधि

चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है. सूतक काल का अर्थ है- ऐसा समय जब पृथ्वी पर प्रकृति संवेनशील स्थिति में होती है. इसलिए सूतक की अवधि को अशुभ माना जाता है.

Chandra Grahan 2023 | Prabhat Khabar Graphics

चंद्र ग्रहण में सूतक मान्य होगा या नहीं

शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है, इसीलिए इस दिन खुले आसमान के नीचे खीर रखकर अगले दिन खाया जाता है. लेकिन चंद्र ग्रहण में चंद्रमा की किरणें दूषित हो जाती है, इसे शरीर के लिए हानिकारक माना गया है.

Sharad Purnima 2022 | Prabhat Khabar Graphics

शरद पूर्णिमा चंद्र ग्रहण

ग्रहण लगने की घटना को खास माना गया है. विज्ञान में ग्रहण लगने की घटना को खगोलीय घटना माना गया है. वहीं ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से इसे शुभ नहीं माना जाता है.

Chandra Grahan 2023 | Prabhat Khabar Graphics

चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना

इस साल का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को लगने वाला है. यह चंद्र ग्रहण इसलिए भी खास होगा, क्योंकि इसे भारत में भी देखा जा सकेगा.

Chandra Grahan 2023 | Prabhat Khabar Graphics

भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण

साल 2023 में लगने वाले सभी ग्रहण में यह चंद्र ग्रहण अकेला ऐसा ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा और इस ग्रहण का प्रभाव भी पड़ेगा.

Chandra Grahan 2023 | Prabhat Khabar Graphics

चंद्र ग्रहण का भारत में पड़ेगा प्रभाव

शरद पूर्णिमा की रात लगने वाला चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा. चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है और ग्रहण समाप्त होने के बाद स्वयं समाप्त हो जाता है.

Chandra Grahan 2023 | Prabhat Khabar Graphics

कब लगेगा सूतक काल