चंद्र ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये काम, बरते सावधानी

Radheshyam Kushwaha

Chandra Grahan 2023: शरद पूर्णिमा की रात साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर दिन शनिवार को लगेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

Chandra Grahan 2023 | Prabhat Khabar Graphics

Chandra Grahan 2023:

चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को लगने जा रहा है और यह भारत में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा. भारत में ग्रहण की शुरुआत मध्य रात्रि 01 बजकर 05 बजे से होगी. मध्य रात्रि 02 बजकर 24 मिनट तक ग्रहण रहेगा. चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से ठीक 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है.

Chandra Grahan 2023 | Prabhat Khabar Graphics

भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को नुकीली वस्‍तुओं जैसे कि चाकू, कैंची और सुईं आदि का इस्‍तेमाल या इनके संपर्क में नहीं आना चाहिए. इस समय पानी न पिएं और ना ही घर का कोई काम करें.

Chandra Grahan 2023 | Prabhat Khabar Graphics

गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें खास ख्याल

गर्भवती महिलाएं पेट पर गाय के गोबर का लेप कर लें. सम्भव हो तो टहलते रहे. ग्रहण काल के दौरान सोये नहीं तो उत्तम होगा. सूतक के समय और ग्रहण के समय भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए.

Chandra Grahan 2023 | Prabhat Khabar Graphics

गर्भवती महिलाएं करें ये उपाय

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को भोजन नहीं करना चाहिए. ग्रहण के दुष्प्रभाव से भोजन दूषित हो जाता है. ऐसे में इसका सेवन करने से गर्भ में पल रहे शिशु के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ग्रहण काल में खाना-पीना, सोना, नाखून काटना, भोजन बनाना, तेल लगाना आदि कार्य भी इस समय वर्जित हैं.

Chandra Grahan 2023 | Prabhat Khabar Graphics

ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचें

ग्रहण के बाद और पहले गर्भवती महिला को स्नान जरूर करना चाहिए. वहीं, दुर्वा घास हाथ में लेकर भगवान का ध्यान और मंत्र जाप करना चाहिए. गर्भवती महिला ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए, खाना ना पकाएं, सिलाई का काम ना करें.

Chandra Grahan 2023 | Prabhat Khabar Graphics

ग्रहण के बाद स्नान