क्या बिग बॉस 18 में धमाल मचाएंगे विशाल पांडे, कही ये बात

Author: Ashish Lata

23/August/2024

बिग बॉस 18 की हर तरफ चर्चा हो रही है और फैंस बेसब्री से नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं.

खबर है बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट विशाल पांडे सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकते हैं.

यूट्यूबर ने अब इंडिया फोरम संग बात करते हुए बताया कि क्या वो बिग बॉस 18 का हिस्सा बनेंगे.

विशाल ने कहा कि अभी तक मैंने तय नहीं किया है कि शो का हिस्सा बनूंगा या फिर नहीं.

यूट्यूबर ने कहा, बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर निकलने के बाद नए सीजन के बारे में सोच सकते हैं.

विशाल ने आगे कहा, हालांकि अभी तक कुछ डिसाइडेड नहीं है, जब जो होगा. फैंस को पता चल जाएगा. 

विशाल पांडे ने बिग बॉस ओटीटी 3 में धमाकेदार एंट्री ली थी. घर में वह कृतिका भाभी की तारीफ कर फंस गए थे.

इस मामले में इतना तूल पकड़ लिया कि अरमान ने उन्हें एक थप्पड़ भी जड़ दिया था.