Bigg Boss 18 से इस हफ्ते बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट

Author: Divya Keshri

16/November/2024

सलमान खान के शो बिग बॉस 18 से इस हफ्ते कौन बाहर होगा, इसका खुलासा हो गया है.

इस वीक श्रुतिका, करण, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, कशिश कपूर, रजत दलाल, दिग्विजय, चुम दरांग नॉमिनेट हुए है.

बिग बॉस 18 खबरी की रिपोर्ट की मानें तो तेजिंदर बेघर हो गए है.

तेजिंदर के बाहर होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

पिछले हफ्ते अरफीन खान घर से बाहर हुए थे.

शो में हाल ही में वाइल्ड कार्ड कशिश कपूर की एंट्री हुई है.

बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर 2024 को हुआ था.

बिग बॉस 18 को आप कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.