बिग बॉस 18 फेम श्रुतिका राज के बारे में शायद ही जानते होंगे ये बात

Author: Ashish Lata

19/December/2024

श्रुतिका राज इन-दिनों बिग बॉस 18 में धमाल मचा रही हैं.

एक्ट्रेस बेबाकी से अपनी राय रखती हैं और इस वक्त वह टाइम गॉड भी हैं.

श्रुतिका ने 15 साल की उम्र में फिल्म 'श्री' से डेब्यू किया था. 

उन्होंने अपने करियर में पांच फिल्में की है, जिसमें चार तमिल और एक मलयालम है.

एक्टिंग के अलावा श्रुतिका एक बिजनेस वुमेन भी हैं.

उन्होंने आयुर्वेदिक स्किनकेयर ब्रांड और लेडीज वेयर लॉन्च की.

शो कुकू विद कोमाली में श्रुतिका को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी.

उन्होंने 22 साल की उम्र में बिजनेसमैन अर्जुन राज से शादी कर ली.

आज श्रुतिका का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरव है.