Best Places To Visit In Lucknow: लखनऊ में घूमने की बेस्ट जगहें

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है. चलिए जानते हैं लखनऊ में घूमने के लिए बेस्ट जगहों के बारे में...

बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ में स्थित बड़ा इमामबाड़ा काफी मशहूर है. यहां विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं. इस इमारत की छत पर जाने के लिए करीब 84 सीढ़ियां चढ़नी होती  हैं.

रूमी दरवाजा राजधानी लखनऊ में घूमने के लिए रूमी दरवाजा सबसे बेस्ट जगह है.

रूमी दरवाजा का निर्माण अवध के नवाब आसफुद्दौला ने 1784 में शुरू किया था. इसे दो साल बनने में लग गया था.

जनेश्वर पार्क   लखनऊ में घूमने के लिए बेस्ट जगह जनेश्वर मिश्र पार्क है जो गोमती नगर में है.

जनेश्वर पार्क एशिया का सबसे बड़ा पार्क में से एक है. अगर आप लखनऊ जा रहे हैं तो इस पार्क में जरूर विजिट करें.

5 Rings

Can't wait to listen to

रेजीडेंसी लखनऊ रेजिडेंसी ब्रिटिश शासन काल में बना था. इसे अवध के नवाब सआदत अली खां द्वारा 1800 ई. में बनवाया गया था.

इस समय रेजिडेंसी एक राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक है और स्थानीय लोग यहां सुबह की सैर करने आते हैं.

क्लॉक टावर लखनऊ में देश का सबसे ऊंचा क्लॉक टावर यानी घंटाघर मौजूद है. इसकी ऊंचाई 221 फीट है.  

क्लॉक टावर को 1881 में नवाब नसीर उद्दीन हैदर ने सर जॉर्ज कूपर के स्वागत में बनवाया गया था. 

क्लॉक टावर बनवाने में करीब 1.75 लाख रुपये लग गया था. इस घंटाघर को लंदन के बिग बेन की तर्ज पर बनाया गया.