झारखंड में धूमधाम से मनायी गयी आषाढ़ी पूजा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें तस्वीरें

Jaya Bharti

झारखंड में रविवार को धूमधाम से वार्षिक आषाढ़ी पूजा मनायी गयी.

झारखंड में आषाढ़ी पूजा | प्रभात खबर

बता दें कि आषाढ़ी पूजा में बूढ़ा महादेव की पूजा की जाती है. कई तालाबों और नदियों के जल से भोलेनाथ का अभिषेक किया जाता है.

झारखंड में आषाढ़ी पूजा | प्रभात खबर

रांची में महिलाओं ने तीन नदियों के जल से देवी मड़ई, करम टोली और बूढ़ा महादेव मड़ई, हातमा में जलाभिषेक किया.

झारखंड में आषाढ़ी पूजा | प्रभात खबर

आषाढ़ी पूजा के लिए महिलाओं की भारी भीड़ जुटी थी. अलग-अलग टोली से सभी महिलाएं पूजा के लिए एक जगह एकत्र हुई थीं.

झारखंड में आषाढ़ी पूजा | प्रभात खबर

महिलाओं के साथ-साथ किशोरियों ने भी आषाढ़ी पूजा की.

झारखंड में आषाढ़ी पूजा | प्रभात खबर

झारखंड में आषाढ़ी पूजा आदिवासी समाज की महिलाएं करती हैं और अच्छी बारिश व फसल की कामना करती हैं.

झारखंड में आषाढ़ी पूजा | प्रभात खबर

भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक और पूजा के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी थी.

झारखंड में आषाढ़ी पूजा | प्रभात खबर

सभी महिलाएं परंपरा के अनुसार पारंपरिक परिधान पहने और माथे पर पानी का कलश लेकर पूजास्थल पुहुंची थीं.

झारखंड में आषाढ़ी पूजा | प्रभात खबर