Arvind Trivedi Death: नहीं रहे रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी

Prabhat khabar Digital

दूरदर्शन पर प्रसारित हो चुके धारावाहिक 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात को निधन हो गया. 'रामायण' रामानंद सागर द्वारा तैयार बेहद लोकप्रिय धारावाहिक रहा है.

ravana in ramayana died | twitter

अभिनेता की मौत की खबर की उनके एक करीबी रिश्तेदार ने पुष्टि कर दी है. अरविंद त्रिवेदी 83 साल के थे और लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे.

ravana in ramayana passes away | twitter

टीवी में चल रही खबर के अनुसार अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके निधन की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि रात करीब 10 बजे उनका निधन हो गया है.

arvind trivedi died | twitter

बताया जा रहा है कि अरविंद त्रिवेदी की पिछले तीन साल से उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब रहने लगी थी. ऐसे में उन्हें दो-तीन बार अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा था. एक महीने पूर्व ही वो अस्पताल से एक बार फिर घर लौटे थे.

ravana in ramayana passes away | twitter

बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने कांदिवली स्थित अपने घर में ही दम तोड़ दिया.

ravana in ramayana passes away | twitter

यदि आपको याद हो तो इस साल मई में अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबरें सामने आई थीं, जिन पर उनके भतीजे कौस्तुभ ने प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि ये अफवाह है.

ravana in ramayana passes away | twitter

रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी इन अफवाहों का खंडन किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी और कहा था कि वे इस तरह के फेक न्यूज न फैलाएं.

ravana in ramayana /arvind trivedi | twitter

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि हमने श्री अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है. वे न केवल एक असाधारण अभिनेता थे बल्कि समाजसेवी भी थे. उन्हें टीवी धारावाहिक रामायण में उनके काम के लिए याद किया जाएगा...शांति..

pm modi tweet | twitter