नाम नहीं एक पहचान हैं अब्दुल कलाम, मिसाइल मैन से लेकर भारत के राष्ट्रपति तक, जानिए कलाम को लेकर किसने क्या कहा

Prabhat Khabar Digital Desk

अवुल पकिर जैनुलबदीन अब्दुल कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति थे. इनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में हुआ था.

| Prabhat Khabar

डॉ. कलाम को मिसाइल मैन कहा जाता है. उन्होंने अपनी जिंदगी के करीब 40 साल डीआरडीओ और इसरो में वैज्ञानिक के रूप में काम किया था. भारत रत्न अवॉर्ड भी मिल चुका है.

| Prabhat Khabar

1998 में भारत ने पोखरण में जो एटमी धमाका कर अपना परमाणु परीक्षण किया था, उसमें अब्दुल कलाम की सबसे खास भूमिका रही थी.

| Prabhat Khabar

27 जुलाई 2015 को एक सेमिनार में बोलते समय समय दिल का दौरा पड़ा. इसी समय उनका निधन हो गया.

| Prabhat Khabar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा,

| Prabhat Khabar

मिसाइल मैन के रूप में विख्यात देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर पूरा देश कर रहा है सादर नमन

| Prabhat Khabar

पीएम मोदी ने कहा कि, मिसाइल मैन के रूप में विख्यात देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी अपना जीवन भारत को सशक्त, समृद्ध और सामर्थ्यवान बनाने में समर्पित कर दिया.

Apj Abdul Kalam Death Anniversary, Life Story, History | Prabhat Khabar

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने आत्मनिर्भर और मजबूत राष्ट्र के निर्माण का सपना देखा था. उन्होंने अपना पूरा जीवन मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित कर दिया.

DR. APJ Abdul Kalam | Prabhat Khabar

बीजेपी की बिहार इकाई ने भी पूर्व राष्ट्रपति के जन्मदिन पर कहा है कि, महान वैज्ञानिक, मिसाइल मैन के नाम से सुविख्यात, भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें कोटिश नमन.

| Prabhat Khabar