आज मकर संक्रांति पर स्नान के बाद राशिनुसार करें दान-पुण्य, करियर में तरक्की के बनेंगे योग

Radheshyam Kushwaha

आज मकर संक्रांति है. मकर संक्रांति शतभिषा नक्षत्र व रवियोग के संयोग में मनाया जा रहा है. श्रद्धालु आज आस्था और उल्लास के साथ गंगा में डुबकी लगाकर सूर्य को अर्घ दे रहे हैं.

मकर संक्रांति 2024 | सोशल मीडिया

मकर संक्रांति पर स्नान दान का विधान है. आज स्नान दान करने पर भाग्योदय होता है, इसके साथ ही सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है. आज स्नान के बाद पूजा-अर्चना व दान-पुण्य के बाद चूड़ा, दही के साथ तिलकुट का सेवन किया जाता है.

मकर संक्रांति 2024 | सोशल मीडिया

मेष राशि: जल में पीले पुष्प, हल्दी, तिल मिला कर अर्घ दें. तिल-गुड़ का दान दें. उच्च पद की प्राप्ति होगी.

मेष राशि | सोशल मीडिया

मेष राशि:

वृष राशि: जल में सफेद चंदन, दुग्ध, श्वेत पुष्प, तिल डाल कर सूर्य को अर्घ दें. बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी.

वृष राशि | सोशल मीडिया

वृष राशि:

मिथुन राशि: जल में तिल, दूर्वातथा पुष्प मिला कर सूर्य को अर्घ दें. गाय को हरा चारा दें. मूंग की दाल की खिचड़ी दान दें. ऐश्वर्य प्राप्ति होगी.

मिथुन राशि | सोशल मीडिया

मिथुन राशि:

कर्क राशि: जल में दुग्ध, चावल, तिल मिला कर सूर्य को अर्घ दें. चावल-मिश्री तिल का दान दें. कलह-संघर्ष, व्यवधानों पर विराम लगेगा.

कर्क राशि | सोशल मीडिया

कर्क राशि:

सिंह राशि: जल में कुमकुम और रक्त पुष्प, तिल डाल कर सूर्य को अर्घ दें. तिल, गुड़, गेहूं, सोना दान दें. नयी उपलब्धि होगी.

सिंह राशि | सोशल मीडिया

सिंह राशि:

कन्या राशि: जल में तिल, दूर्वा, पुष्प डाल कर सूर्य को अर्घ दें. मूंग की दाल की खिचड़ी दान दें. गाय को चारा दें. शुभ समाचार मिलेगा.

कन्या राशि | सोशल मीडिया

कन्या राशि:

तुला राशि: सफेद चंदन, दुग्ध, चावल, तिल मिला कर सूर्य को अर्घ दें. चावल का दान दें. व्यवसाय में बाहरी संबंधों से लाभ तथा शत्रु अनुकूल होंगे.

तुला राशि | सोशल मीडिया

तुला राशि:

वृश्चिक राशि: जल में कुमकुम, रक्तपुष्प और तिल मिला कर सूर्य को अर्घ दें. गुड़ दान दें. विदेशी कार्यों से लाभ, विदेश यात्रा होगी.

वृश्चिक राशि | सोशल मीडिया

वृश्चिक राशि:

धनु राशि: जल में हल्दी, केसर, पीले पुष्प और तिल मिला कर सूर्य को अर्घ दें. चारों-ओर विजय की प्राप्ति होगी.

धनु राशि | सोशल मीडिया

धनु राशि:

मकर राशि: जल में काले-नीले पुष्प, तिल मिला कर सूर्य को अर्घ दें. गरीबअपंगों को भोजन दान दें. अधिकार प्राप्ति होगी.

मकर राशि | सोशल मीडिया

मकर राशि:

कुंभ राशि: जल में नीले-काले पुष्प, काले उड़द, सरसों का तेल-तिल मिला कर सूर्य को अर्घ दें. तेल-तिल का दान दें. विरोधी परास्त होंगे.

कुंभ राशि | सोशल मीडिया

कुंभ राशि:

मीन राशि: हल्दी, केसर, पीत पुष्प, तिल मिला कर सूर्य को अर्घ दें. सरसों, केसर का दान दें. सम्मान, यश बढ़ेगा.

मीन राशि | सोशल मीडिया

मीन राशि: