साइकिल चला रहे इंटेल इंडिया के पूर्व प्रमुख को तेज रफ्तार कैब ने कुचला, मौत

Avtar Saini के मौत की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार साइकिल चला रहे इंटेल इंडिया के पूर्व प्रमुख को तेज रफ्तार कैब ने कुचल दिया है.

इंटेल इंडिया के पूर्व ‘कंट्री हेड’ अवतार सैनी की महाराष्ट्र के नवी मुंबई में साइकिल चलाते समय तेज रफ्तार कैब की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने इस बाबत जानकारी दी है. एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 5.50 बजे उस वक्त हुई जब सैनी (68) नेरुल इलाके में पाम बीच रोड पर साथियों के साथ साइकिल चला रहे थे. उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार कैब ने सैनी की साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी और वहां से भागने की कोशिश की.

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में सैनी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उपनगरीय चेंबूर निवासी सैनी को ‘इंटेल 386’ और ‘486 माइक्रोप्रोसेसर’ की कार्यप्रणाली पर काम करने के लिए जाना जाता है. उन्होंने कंपनी के ‘पेंटियम प्रोसेसर’ का डिज़ाइन तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. पुलिस ने कैब चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >