कांटी : मुजफ्फ़रपुर के पखनहा गांव में बीते रविवार को हुई मुखिया मिथिलेश सिंह व उनके पुत्र विवेक की हत्या और डकैती में शामिल अपराधियों की सूचना देने वालों को प्रशासन 50 हजार रुपये बतौर इनाम देगा.
मुजफ्फ़रपुर : जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर अब डीएम संतोष कुमार मल्ल भी कानून-व्यवस्था पर नजर रखेंगे. बुधवार को पानापुर के पखनाहा गांव में घटी घटना का जायजा लेने के लिए मृतक पूर्व मुखिया मिथिलेश सिंह के यहां जाने के बाद डीएम ने यह निर्णय लिया.
मुजफ्फ़रपुर : आसूचना राजस्व निदेशालय की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक के समीप से गुप्त सूचना के आधार विदेशी सुपारी से लदा हुआ ट्रक जब्त किया है. वहीं ट्रक सहित जब्त विदेशी सुपारी की कीमत 21 लाख रुपये आंकी गयी है.
सकरा : तिरहुत कृषि महाविद्यालय ढोली में बुधवार को राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति के भुगतान को लेकर छात्रों व शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच मारपीट हुई. घटना में नौ शिक्षकेतर कर्मचारी व एक दर्जन छात्र घायल हो गये.
मुजफ्फ़रपुर : समाज को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले एनसीसी कैडेट बुधवार को अनुशासन भूल आपस में ही भिड़ गये. कैडेटों ने लंगट सिंह कॉलेज मैदान में जम कर एक-दूसरे पर रोड़ेबाजी की. इसमें कई कैडेटों को चोटें भी आयीं है.
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, अफ़सरों को कड़े निर्देश
मुजफ्फ़रपुर : सोनपुर मंडल के एडीआरएम अंगराज मोहन बुधवार को जंकशन के निरीक्षण के दौरान गंदगी देख कर भड़क उठे. पटरी पर सड़े हुए कचरे को देख उन्होंने ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के साथ ही स्वास्थ्य निरीक्षण को बुधवार की डयूटी से अनुपस्थित कर दिया.
अधिकारियों का दावा, नहीं हुआ कदाचार
मुजफ्फ़रपुर : प्रशासनिक तैयारियों के बीच बुधवार को बिहार माध्यमिक परीक्षा-2012 शुरू हो गयी. पहले दिन अंगरेजी की परीक्षा हुई, परीक्षा बिल्कुल शांतिपूर्ण रही.
मुजफ्फ़रपुर : बिहार बोर्ड के कारनामे भी ऐसे की पूछिए मत, एक भाई को दो-दो प्रवेश पत्र भेज दिये और दूसरे को एक भी प्रवेश पत्र नहीं भेजा. नतीजा दूसरा भाई साल भर की पढाई करने के बाद भी वह बिहार बोर्ड की गड़बड़ी के कारण नहीं बैठ पाया मैट्रिक परीक्षा में.
मुजफ्फ़रपुर/मुशहरी : मुशहरी थाने के रोहुआ खोजलीपुर गांव में एक युवक की गोली कर हत्या कर दी. शव को लीची के गाछी से मंगलवार की सुबह बरामद किया गया है. डीएसपी (मुख्यालय) ने भी घटनास्थल का मुआयना किया.
11वीं के छात्र ऐश्वर्य ने बनायी सर्विग मुजफ्फ़रपुर नाम से वेबसाइट
मुजफ्फ़रपुर : जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. इसे एक बार फ़िर साबित कर दिखाया है बैरिया स्थित झिटकहियां (एमआइटी) के ग्यारहवीं के छात्र ऐश्वर्य आनंद ने. रेलवे में लोको पायलट के रूप में काम करने वाले विनोद ठाकुर के सबसे छोटे पुत्र ऐश्वर्य ने एक ऐसी वेबसाइट बनायी है, जिसके माध्यम से कोई व्यक्ति मुजफ्फ़रपुर जिले के बारे में हर तरह की जानकारी निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं.
10 hours 35 min ago
1 day 11 hours ago
1 day 18 hours ago
5 days 3 hours ago
5 days 15 hours ago
6 days 7 hours ago
1 week 5 days ago
1 week 5 days ago
1 week 5 days ago
1 week 5 days ago