देवघर

Deoghar News

राज्यपाल कल देवघर व दुमका में

देवघर : झारखंड के राज्यपाल डॉ सैयद अहमद गुरुवार को देवघर व दुमका के दौरे पर रहेंगे. राज्यपाल डॉ अहमद शुक्रवार सुबह सात बजे पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस से जसीडीह स्टेशन आयेंगे. राज्यपाल जसीडीह स्टेशन से स्पेशल ट्रेन से दुमका के लिए रवाना होंगे. दुमका में सुबह 11.30 बजे सिदो-कान्हू विवि के कार्यक्रम में भाग लेंगे.

अब फ़ांके में आंदोलनकारी

-झारखंड की लड़ाई में जंगलों की खाक छानी थी-

जसीडीह : सरकार की घोषणाओं के बावजूद आज भी झारखंड आंदोलनकारी सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं. वे तंगी की हालत में किसी तरह अपना जीवन गुजार रहे हैं. ऐसे ही एक आंदोलनकारी हैं 66 वर्षीय श्याम लाल सोरेन. श्री सोरेन ने झारखंड अलग राज्य की लड़ाई झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के साथ वर्षो कदम से कदम मिला कर लड़ी. लेकिन आज उनकी जिंदगी तंगहाली में कट रही है. उन्हें आंदोलनकारी पेंशन तो दूर, वृद्धावस्था पेंशन भी नसीब नहीं हो रहा है.

आइलेक्स के लिए लाइसेंस अभी नहीं

देवघर : मंगलवार को एडवाइजरी कमेटी की बैठक में आइलेक्स के मामले में पेंच आ जाने से एक बार फ़िर लाइसेंस निर्गत नहीं हो सका.मंगलवार को समाहरणालय कक्ष में आयोजित एडवाइजरी कमेटी की बैठक में वर्तमान डीसी के रवि कुमार व एसपी सुबोध प्रसाद भी शामिल थे.

अब गरीब कांवरियों के लिए निशुल्क कमरा

देवघर : मारवाड़ी कांवर संघ में जल्द ही गरीब कांवरियों को मुफ्त में रहने की सुविधा मुहैया करायी जायेगी. इसका निर्णय गोविंद प्रसाद डालमियां की अध्यक्षता में आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से लिया गया.कांवर संघ के दक्षिण दिशा में खाली पड़े जमीन पर तीन तल्ला हॉल का निर्माण किया जायेगा.

यहां नौकरी नहीं मिलती, धूल चढ़ता है पंजीयन पर

देवघर : नियोजनालय में हरेक साल बेरोजगारों का पंजीयन करने की संख्या बढ़ रहा हैं. नियोजन विभाग में तीन साल के आंकड़ों के अनुसार बेरोजगार महिलाओं के अनुपात में पुरुषों की संख्या बढ़ी हैं. इससे शहर में बेरोजगारों की फौज तैयार हो रही हैं.लोगों को लग रहा है कि यहां पंजीयन कराने से कोई फायदा नहीं है. 2009 में 9178 पुरुष व 914 महिला, 2010 में 15823 पुरुष व 1574 महिला, 2011 में 19917 पुरुष व1907 महिलाओं ने पंजीयन कराया.

शादी के लिए उम्र प्रमाण पत्र जरूरी

देवघर : बाबामंदिर परिसर में शादी रचाने वाले वर-वधू के लिए अब आयु प्रमाण-पत्र दिखाना होगा.अगर आयु प्रमाण-पत्र नहीं होगा, तो वर-वधू की शादी का पंजीयन नहीं होगा.यही नहीं, शादी के साक्षी (गवाह) को भी अपना पहचान-पत्र दिखाना होगा.

छापा, देवघर और दिल्ली से जुड़े तार

देवघर : गिरिडीह पुलिस निजी बैंक खाते से 2.50 लाख रुपये की फ़र्जी निकासी मामले की जांच करने मंगलवार को देवघर स्थित ओरिएंटल बैंक कॉमर्स की शाखा पहुंची. दरअसल गिरिडीह न्यू बरगंडा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जीत नारायण सिंह (11115308221) ने अपने खाते से पांच किस्तों में 2.50 लाख रु निकासी की शिकायत की थी.

भोला के बरतिया

देवघर : महाशिवरात्रि पर देवनगरी में शाम करीब सात बजे केकेएन स्टेडियम से आकर्षक बारात निकली. बारात में दूल्हा बने बाबा की एक झलक देखने के लिए शहर के हर जगह शिवभक्त खड़े थे. जिसको जहां जगह मिली, वहीं से बारात को निहार रहा था. करीब दो किलोमीटर लंबी बारात में देवतागण, भूत, पिशाच सभी शामिल थे. ढोल, गाजे-बाजे के साथ बारात जिधर से गुजर रही थी, लोग जय शिव शंकर के नारे लगा रहे थे.

पानी के लिए बहा खून

देवघर : सोमवार को रोहिणी स्थित पथलचपटी गांव में चापानल से पानी भरने को लेकर आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. इसमें दोनों पक्ष के कुल आठ लोग घायल हो गये. पुलिस सहायता केंद्र के पदाधिकारी द्वारा फ़र्द बयान लिये जाने के बाद घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

आपसी विवाद में चली गोली

मारगोमुंडा : थाना क्षेत्र के परसिया गांव में सोमवार की देर शाम दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद में गोली चलने की खबर है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि परसिया गांव से सिमरगाड़ा निवासी बांस व्यापारी अब्दुल गनी ट्रक पर बांस लेकर जा रहा था. इसी दौरान ट्रक की चपेट में आम की डाल आ गयी.