धनबाद: बीसीसीएल विजिलेंस ने शुक्रवार को तीन कांटा घर व दो पेट्रोल पंपों पर सरप्राइज चेकिंग ऑपरेशन चलाया. बीसीसीएल सीवीओ पीके सिन्हा के निर्देश पर विजिलेंस की कई टीमों ने इन ठिकानों को खंगाला.
धनबाद: रंगदारी मांगे जाने के मामले में बाघमारा के जेवीएम विधायक ढुल्लू महतो के करीबी निचितपुर निवासी राजेश गुप्ता की ओर से दायर अग्रिम जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. अदालत ने अभियोजन को 20 मई को केस डायरी प्रस्तुत करने का आदेश दिया.
धनबाद: नगर निगम में शुक्रवार को आठ योजनाओं के लिए टेंडर खुला. सिंगल टेंडर के कारण भूली की एक हाट का टेंडर रद्द कर दिया गया. शेष सात योजनाओं के लिए कंप्रेटिव स्टेटमेंट (सीएस) बनेगा. इसके बाद फाइनल सूची निकाली जायेगी. नगर निगम में पहली बार गैंग्स ऑफ वासेपुर की इंट्री हुई है. कई संवेदकों ने अपने हाथ पीछे कर लिये हैं.
धनबाद: शुक्रवार को सीनियर डीसीएम दयानंद साढ़े नौ बजे औचक निरीक्षण करने आरक्षण कार्यालय पहुंचे. कतार में लगे महिला व पुरुष के फॉर्म जब्त किये गये. उन्हें फिर से सादा फॉर्म दिया गया. सादा फॉर्म भरने में अक्षम दर्जन भर महिला व पुरुष भाग निकले. संभावना व्यक्त की जा रही है कि वे दलाल थे. सीनियर डीसीएम दयानंद ने कहा कि उन्होंने सीसीटीवी को देखा, लेकिन सभी काउंटर के सामने खड़े लोगों के चेहरे स्क्रीन पर नहीं दिख रहे थे.
धनबाद: मनईटांड़ निवासी प्रियंका देवी ने शुक्रवार को महिला थाना में दहेज प्रताड़ना व मारपीट की लिखित शिकायत की है. उसने कहा है कि उसकी शादी 2010 में झरिया ऐना कोठी निवासी अनिल साव के साथ हुई थी.
धनबाद: हाइ ब्लड प्रेशर साइलेंट किलर है. धनबाद में यह बीमारी 30 फीसदी लोगों को है. रोजाना दवा नहीं लेने पर कभी भी ब्रेन हैमरेज हो सकता है. शरीर को लकवा मार सकता है. मौत भी हो सकती है. इस बीमारी का कोई लक्षण नहीं. यही कारण है कि 50 फीसदी लोगों को पता नहीं है कि उन्हें हाइपरटेंशन है. उक्त बातें डॉ एनके सिंह ने कही. शुक्रवार को विश्व उच्च रक्त चाप दिवस पर दाग संस्था की ओर से धनबाद स्टेशन पर जांच शिविर लगाया गया.
धनबाद: दसवीं में माधवी सिंह के तौर पर नेशनल टॉपर देने वाले कार्मल स्कूल, धनबाद के इस बार के परिणाम भी बेहतर रहे हैं. स्कूल की सभी छात्रएं परीक्षा परिणाम में सफल रहे हैं. दसवीं (सीआइसीएसइ) में कुल 118 छात्रएं शामिल हुई थीं और सभी सफल रहीं.
धनबाद: भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया धनबाद मंडल ने सामुदायिक सेवा बैंकिंग के अंतर्गत शुक्रवार को धनबाद ब्लाइंड रिलीफ सोसाइटी, सरायढ़ेला को दो ब्रेल कंप्यूटर व पांच पंखे दिये.
धनबाद/रांची: झरिया की भूमिगत खदानों में लगी आग को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव आरएस शर्मा ने अविलंब वहां के निवासियों को पुनर्वासित करने का निर्देश दिया है. इसे एक मिशन के रूप में लेने और पुनर्वास योजना के लिए प्रोफेशनल प्रोजेक्ट मैनेजर रखने की सलाह दी है. मुख्य सचिव गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन (रांची) में झरिया पुनर्वास विकास प्राधिकार की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि झरिया का स्थायी समाधान आग लगे क्षेत्रों को खाली करा कर लोगों को अन्यत्र पुनर्वासित करना ही है.
धनबाद: डीवीसी के चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन (सीटीपीएस) की दोनों यूनिटों में उत्पादन ठप होने के कारण संपूर्ण कोयलांचल में शाम से त्रहिमाम मचा है. फिलहाल मेजिया से पावर लेकर रेलवे, बीसीसीएल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को सप्लाइ की जा रही है. डीवीसी देर रात तक रोटेशन के आधार पर बिजली देने की तैयारी में जुटा है.
34 weeks 6 days ago
34 weeks 6 days ago
34 weeks 6 days ago
34 weeks 6 days ago
35 weeks 2 hours ago
35 weeks 2 hours ago
35 weeks 17 hours ago
35 weeks 18 hours ago
35 weeks 1 day ago
35 weeks 1 day ago