धनबाद

Dhanbad News

राजनीतिक चेतना जरूरी : हाकिम

धनबाद: झारखंड कुशवाहा महासभा का सम्मेलन रविवार को गांधी सेवा सदन में उचित महतो की अध्यक्षता में हुआ. प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो ने कहा कि कुशवाहा समाज आर्थिक रूप से मजबूत है. शिक्षित भी है. बस जरूरत राजनीतिक चेतना की है. झारखंड में तीन लोक सभा और 14 विधान सभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां कुशवाहा अपने बल पर जीत हासिल कर सकते हें लेकिन दुर्भाग्य है कि कई उम्मीदवार अपने समाज से खड़ा होकर अपनी सीट गंवा देते हैं. अबकी ऐसा नहीं होगा.

धनबाद क्लब चुनाव की सरगरमी बढ़ी

धनबाद: धनबाद क्लब की चुनावी सरगरमी बढ़ गयी है. रविवार नामांकन भरने का अंतिम दिन था. कुल 18 उम्मीदवार मैदान में हैं. सोमवार को स्क्रूटनी व मंगलवार को नाम वापसी का दिन है. सचिव पद पर कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है. डॉ प्रणय पूर्वे व नवल किशोर उपाध्याय सचिव पद के दावेदार हैं.

कभी बजती थी तूती, आज विवादों का साया

धनबाद: नब्बे के दशक का वाकया है. बीसीसीएल के तत्कालीन जीएम (प्रशासन) नंदलाल सिंह की गिरफ्तारी हुई थी. वे बीसीसीएल कोल माइंस ऑफिसर्स एसो. बीसीसीएल ब्रांच के अध्यक्ष थे. गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कोयला अधिकारी हरकत में आये.

सीएमडी समेत सभी निदेशक आज होंगे सम्मानित

धनबाद: कोल माइंस ऑफिसर्स एसो.( सीएमओएआइ) की ओर से सोमवार को सीएमडी टीके लाहिड़ी समेत सभी निदेशकों को सम्मानित किया जायेगा. इसके लिए कोयला नगर कम्युनिटी हॉल में एक समारोह का आयोजन किया गया है. रविवार को एसो. की बैठक में कल के कार्यक्रम की आयोजन को लेकर समीक्षा की गयी. बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष शुकदेव नारायण ने की.

जेवर व्यवसायी से डेढ़ लाख की लूट

पुटकी: गोधर शहीद मैदान के निकट रविवार रात सवा नौ बजे टेंपो पर सवार स्वर्ण व्यवसायी दिनेश वर्मा को पिस्टल भिड़ा कर तीन अपराधियों ने नकदी व जेवर समेत डेढ़ लाख की संपत्ति लूट ली. केंदुआ बाजार निवासी दिनेश वर्मा ने केंदुआडीह थाना में लिखित शिकायत की है.

नालंदा कॉटेज में लूट का खुलासा

धनबाद / बरवाअड्डा: हीरक रोड स्थित नालंदा कॉटेज में रिटायर्ड कोल अधिकारी पीके सिंह के घर में दिन-दहाड़े हुई लूटपाट का खुलासा हो गया है. पड़ोस में आये एक नाबालिग लड़के ने ही घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

भागा में व्यवसायी पर हमला, गिरफ्तार

जोड़ापोखर: भागा स्थित मोबिल सेंटर के संचालक संजय अग्रवाल की दुकान पर रविवार को वैगन आर संख्या जेएच10एबी-7830 पर सवार होकर तीन युवकों ने अचानक हमला बोल दिया. इसके बाद दुकानदार के साथ मारपीट कर 17 हजार रुपये लूट लिये.

विदेश में पढ़ने के लिए 30 लाख तक लोन

धनबाद: मैट्रिक व 12वीं के रिजल्ट आने लगे हैं. इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए बच्चों का नामांकन बड़े संस्थानों में होता है. इसमें काफी फीस लगती है. उच्च शिक्षा के लिए बच्चों के परिजन अब काफी संख्या में एजुकेशन लोन ले रहे हैं. इससे बच्चे देश में ही नहीं विदेश में भी पढ़ाई कर सकते हैं. बैकों की इस सुविधा के कारण मेधावी बच्चे अब अपने पसंद के संस्थान में महंगी पढ़ाई भी पूरी कर पा रहे हैं.

सिगमा के स्टूडेंट्स का जेइइ मेन में परचम

धनबाद: सिगमा एजुकेशन का इस साल भी बेहतर प्रदर्शन रहा है. धनबाद सेंटर के 74 स्टूडेंट्स ने जेइइ मेन में सफलता का परचम लहराया है. इन्होंने बेहतर अंक लाकर न केवल संस्थान का बल्कि धनबाद का भी नाम रोशन किया है. इन स्टूडेंट्स में मृणाल मंडल 229, अभिषेक कुमार 221, उत्कर्ष त्रिपाठी 220 व शाहरूख अंजुम को 221 प्राप्त हुए हैं.

डीबी रोड के लोगों ने ब्लास्टिंग रोकी

लोदना/तिसरा: लोदना क्षेत्र की नॉर्थ तिसरा डीबी रोड परियोजना में रविवार को स्थानीय लोगों ने हैवी ब्लास्टिंग के लिए हो रहे बोर हॉल का काम रोक कर प्रबंधन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. इस दौरान लोगों की पीओ बीके पांडेय के बीच बहस हो गयी.