धनबाद: एसपी अनूप टी मैथ्यू ने कहा है कि थानेदार इंटीग्रेटी, इफीसियेंसी व सेल्फ मैनेजमेंट से काम करें. थाना स्तर पर कोई समस्या है तो उसे थानेदार अपने स्तर से समाधान की दिशा में कार्रवाई करें. हर मामले में वरीय अधिकारियों को थाना नहीं पहुंचना पड़े.
धनबाद: धनबाद आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को तत्काल टिकट की दलाली करने वाले गिरोह का सरगना हाकिम अंसारी (सिंदरी) को सिंदरी स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. हाकिम का सहयोगी संग्राम फरार हो गया.
धनबाद: युवा छात्र जागरण मंच ने इग्नू कुलपति को पत्र लिख कर जीएन कॉलेज की बजाय पीके राय कॉलेज को ही परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है. पत्र में मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शशि शेखर यादव ने लिखा है कि पीके राय कॉलेज में इग्नू का स्टडी केंद्र छह वर्षो से अच्छे से चल रहा है.
धनबाद: बहियारडीह, टुंडू निवासी सुदाम प्रसाद साव ने जन सूचना पदाधिकारी , एसइडी, इग्नू नयी दिल्ली ने आरटीआइ के तहत कई सूचनाएं मांगी थी. उन्होंने डीपीइ में ओवरऑल प्वाइंट ग्रेड एवं ओवरऑल लेटर ग्रेड की भी सूचना मांगी. इस प्रकार से डीपीइ के प्राप्तांक प्रतिशत निकाले जा सकते हैं. जवाब में बताया गया है कि डीपीइ प्रोग्राम दो-छह वर्ष का है.
जोड़ापोखर: सुदामडीह रिभर साइड निवासी मो आलम की पत्नी रेहाना खातून (36) की मौत के पांच दिनों बाद सोमवार को डिगवाडीह स्थित दास क्लिनिक में लोगों ने जम कर हंगामा किया. इस दौरान धनबाद-सिंदरी मुख्य मार्ग को करीब दो घंटा तक जाम कर दिया. लोग क्लिनिक संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे. साथ ही संचालक डॉ मनमथ दास को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे.
धनबाद: बिजली बोर्ड के धैया सब स्टेशन का 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर चार दिनों में नहीं बन पाया है. यहां के इंजीनियर मरम्मत नहीं कर सके. कोलकाता से स्पेशलिस्ट बुलाया जा रहा है. तीन दिन हो गये स्पेशलिस्ट नहीं आया.
धनबाद: नगर निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गयी है. शहर के चौक-चौराहों व गली मुहल्लों में कचरे का अंबार लग गया है. सप्ताह भर से शहर का कचरा नहीं उठ रहा है. शहर में नारकीय स्थिति हो गयी है. नाली का पानी सड़कों पर आ गया है.
धनबाद: बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की रविवार को टेंपल रोड स्थित कार्यालय में हुई बैठक में ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने के विरोध में तीन जून को सभी कोलियरी एवं क्षेत्रीय कार्यालयों पर धरना देने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता बैजनाथ केवट ने की.
धनबाद: आने वाले दिनों में ‘आधार’ ही होगी आपकी पहचान. इसके बिना आपके कई काम रुक सकते हैं. सरकारी कर्मियों को तो वेतन के लाले भी पड़ सकते हैं. धनबाद में 26 लाख, 82 हजार, 662 लोगों में से अब तक 16 लाख, 98 हजार, 232 लोगों का पंजीकरण हो चुका है. शेष नौ लाख, 84 हजार, 430 लोगों का पंजीकरण दिसंबर, 2013 तक करने का लक्ष्य है. अभी राज्य में धनबाद दूसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर रांची व तीसरे नंबर पर पलामू.
धनबाद: जालान अस्पताल में रोटरी क्लब ऑफ धनबाद की ओर से जैरी पौवेल महावीर जयपुर लिंब सेंटर की कृत्रिम हाथ निर्माण इकाई का उद्घाटन किया गया. मुख्य अतिथि सेंट्रल एक्साइज की डिप्टी कमिश्नर दीप्ति जयराज थी. पिछले छह वर्षो से इस केंद्र में नि:शक्तों के लिए नि:शुल्क कृत्रिम पैर, पोलियो कैलिपर्स का निर्माण व वितरण किया जा रहा है.
34 weeks 6 days ago
34 weeks 6 days ago
34 weeks 6 days ago
34 weeks 6 days ago
35 weeks 44 min ago
35 weeks 53 min ago
35 weeks 15 hours ago
35 weeks 17 hours ago
35 weeks 1 day ago
35 weeks 1 day ago