Gaya Dist.
गया : पटना हाइकोर्ट ने स्थानांतरित स्वास्थ्यकर्मियों के वेतन भुगतान को लेकर स्पष्ट आदेश पत्र जारी किया है. इसमें कहा गया है कि पूर्व पदस्थापना के स्थान से ही स्थानांतरित स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाये.
गया : जीआरपी ने बुधवार को तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जीआरपी पोस्ट के एएसआइ रामाश्रय प्रसाद ने बताया कि रेलयात्रियों के सहयोग से जंकशन के साधारण टिकट काउंटर के समीप चोरी की योजना बनाते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.
परीक्षार्थियों व अभिभावकों से भरे दो टेंपो भिड़े
शेरघाटी/आमस : आमस थाना क्षेत्र के मौलाना चक गांव के पेट्रोल पंप के समीप जीटी रोड पर बुधवार को दो टेंपो आपस में टकरा कर पलट गये. इस दुर्घटना में एक अभिभावक की मौत हो गयी, जबकि एक घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने एएनएमएमसीएच रेफर कर दिया.
गया/मानपुर : एक बार फिर खिजरसराय पुलिस के रवैये से मानवता शर्मसार हो गयी. पुलिस ने मामूली दुर्घटना के बाद ट्रक को छोड़ दिया, जबकि मरीज के वाहन को घंटों रोके रखा.
महाबोधि मंदिर से मार्बल नहीं हटाने पर संज्ञान
बोधगया : महाबोधि मंदिर के फर्श से मार्बल नहीं हटाने के मामले पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक गौतम सेन गुप्ता ने जांच का निर्देश दिया है. यह जांच पुरातत्व विभाग के निदेशक (संरक्षण) करेंगे.
बोधगया : प्रखंड के पुराने कार्यालय के पास बुधवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में तिब्बती लामा का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. शव देखने से लग रहा था कि लामा के मरने के बाद उसे पेड़ से लटकाया गया.
यातायात व्यवस्था चरमरायी, जाम में फंसे रहे लोग
गया : जिले के 68 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को मैट्रिक की परीक्षा हो गयी. परीक्षा के दौरान कदाचार कराने में संलिप्त एक कर्मचारी व कदाचार के आरोप में पांच परीक्षार्थियों को अधिकारियों ने पकड़ लिया.
मानपुर : टय़ूशन पढ़ कर लौट रहे मैट्रिक के दो परीक्षार्थियों को पुलिस जीप ने गया-खिजरसराय बाइपास पर हेड मानपुर-तकिया मुहल्ले के पास धक्का मार दिया. घटना में हेड मानपुर के लखन चौधरी का बेटा कमलेश कुमार चौधरी बुरी तरह घायल हो गया. वहीं, दूसरा धनु चौधरी का पुत्र सत्येंद्र चौधरी बाल-बाल बच गया.
गया : टिकारी रोड-कटरा गली मुहल्ला स्थित रतन कुमार वर्णवाल के मकान में बने गोदाम से बड़ी संख्या में दवाओं के फिजिशियन सैंपल ‘नॉट फॉर सेल’ बरामद किये गये हैं.
गया : सलवार सूट पहनना अब बीते समय की बात हो गयी है, क्योंकि लड़कियां अब अपने लुक व ड्रेस को लेकर संवेदनशील हो गयी हैं. इसमें गया शहर की लड़कियां भी पीछे नहीं हैं.
10 hours 36 min ago
1 day 11 hours ago
1 day 18 hours ago
5 days 3 hours ago
5 days 15 hours ago
6 days 7 hours ago
1 week 5 days ago
1 week 5 days ago
1 week 5 days ago
1 week 5 days ago