।।युवक को वाहन ने कुचला, पुलिस सिर छोड़, धड़ ले गयी रिम्स।।
-दारोगा को निलंबित करने और शव को वापस लाने की मांग को लेकर लोग उतरे सड़क पर
रांचीः राज्यसभा चुनाव 2012 में हुए हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर विधायकों पर मुकदमा चलाने का रास्ता साफ हो गया है. खबर है कि विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह ने शनिवार को इस मामले में झामुमो विधायक सीता सोरेन के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति दे दी है. चर्चा यह भी है कि आठ विधायकों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति दी गयी है. स्पीकर ने इससे संबंधित सीलबंद फाइल सीबीआइ को लौटा दी है. हॉर्स ट्रेडिंग मामले में 20 विधायकों के ठिकानों पर छापामारी हुई थी.
।।कांग्रेस की बैठक में बोले जयराम रमेश, रसातल में चला गया है राज्य।।
रांचीः केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा : पार्टी को अब नयी पारी की शुरुआत करनी है. अवसरवादी फैसले नहीं लेने हैं. पार्टी में व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए कोई निर्णय नहीं होना चाहिए. कांग्रेस को झारखंड की जनता का विश्वास जीतना है. राज्य 13 वर्षो में रसातल में चला गया है.
रांची/जमशेदपुरः झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) का चुनाव एक बार फिर हाई प्रोफाइल बनने जा रहा है. एसटीएफ के डीआइजी प्रवीण सिंह ने जेएससीए के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया है. वह वर्तमान अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को चुनौती देंगे. अमिताभ चौधरी का जेएससीए के अध्यक्ष पद का कार्यकाल 21 मई को समाप्त हो रहा है. प्रवीण सिंह ने नामांकन फॉर्म ले लिया है.
रांचीः सारंडा में मच्छरों की ताकत पूरे सिस्टम पर भारी है. सारंडा इलाके में करीब 15 फीसदी लोग मादा एनोफिलिस मच्छरों के काटने से होनेवाली बीमारी मलेरिया से प्रभावित मिले हैं. सुरक्षाकर्मियों सहित नक्सलियों के लिए भी यह आफत है.
मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध विभिन्न स्वास्थ्य उप केंद्रों की रिपोर्ट की मानें, तो ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जो मलेरिया से अछूता हो. मनोहरपुर मलेरिया जोन के रूप में चिह्न्ति है. खास सारंडा क्षेत्र में 38527 लोग रहते हैं.
-सलाहकार मधुकर गुप्ता ने दिया निर्देश
रांचीः राज्यपाल के सलाहकार मधुकर गुप्ता ने उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे अपने जिले में धान का पता लगायें. ये वह जिले हैं, जहां धान खरीद के बाद निश्चित अनुपात में चावल भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) को नहीं मिला है. उपायुक्तों को कहा गया है कि वे पता लगायें कि धान मिल के पास है या फिर लैंपस-पैक्स में ही पड़ा है.
रांचीः भारत सरकार के कृषि सचिव आशीष बहुगुणा ने कहा है कि तीन साल में झारखंड में कृषि के क्षेत्र में अच्छा काम हुआ है, लेकिन और कहां-कहां सुधार हो सकता है, पहचानने की जरूरत है. श्री बहुगुणा शनिवार को ब्रिंगिंग ग्रीन रिवोल्यूशन इन इस्टर्न इंडिया (बीजीआरइआइ) और अन्य क्रॉप योजना के मुद्दे पर आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे.
रांचीः राज्यपाल डॉ सैयद अहमद ने साफ-साफ कहा है कि विधि-व्यवस्था के मामले में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरदाश्त नहीं की जायेगी. मुङो और जनता को सिर्फ परिणाम चाहिए, न की वजह. डीसी और एसपी परिणाम दें. अपराध रोकना और अपराधियों को पकड़ने हेतु पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य करे. अपराधियों को हर हालत में पकड़ें. उनके मन में कानून का भय बना रहे. कानून से परे कोई नहीं है.
रांचीः भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकार के रांची क्षेत्रीय कार्यालय से अब नि:शक्तों का भी आधार कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है. प्राधिकार के अनुसार यदि कोई एजेंसी नि:शक्तों का कार्ड नहीं बनाती है अथवा आधार पंजीकरण करने से इनकार करती है, तो रांची में कार्यरत जन शिकायत कोषांग में इसकी शिकायत की जा सकती है. इसके लिए दूरभाष संख्या 0651-6450145 पर शिकायत की जा सकती है.
रांचीः राजधानीवासियों को गरमी से राहत नहीं मिल रही है. शनिवार को तापमान फिर 40 डिग्री सेसि के पार चला गया. सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेसि अधिक रिकार्ड किया गया. करीब एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे चल रहा था.
न्यूनतम तापमान भी 22.6 डिग्री सेसि रिकार्ड किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक आकाश में बादल छाये रहेंगे. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि या इसके आसपास होने की उम्मीद है. इस दौरान गरम हवाएं चलेंगी.
गरम हवाओं का असर जनजीवन पर भी दिख रहा है. दोपहर में रास्ते में आम तौर पर भीड़ कम हो जा रही है.
34 weeks 3 days ago
34 weeks 3 days ago
34 weeks 3 days ago
34 weeks 3 days ago
34 weeks 3 days ago
34 weeks 3 days ago
34 weeks 4 days ago
34 weeks 4 days ago
34 weeks 4 days ago
34 weeks 4 days ago