तीन क्विंटल पोस्ता बरामद, दो गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:30 PM

विज्ञापन

जोरी : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात तीन क्विंटल पोस्ता दाना बरामद किया. इसकी कीमत लाखों में बतायी जाती है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को चतरा जेल भेज दिया. थाना प्रभारी श्रीराम पासवान ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप […]

विज्ञापन

जोरी : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात तीन क्विंटल पोस्ता दाना बरामद किया. इसकी कीमत लाखों में बतायी जाती है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को चतरा जेल भेज दिया.

थाना प्रभारी श्रीराम पासवान ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन (जेएच 3एच 1568) से पोस्ता दाना को बरामद किया गया. बारियातु निवासी ईश्वरी प्रसाद इसे बेचने पटना ले जा रहा था. पोस्ता दाना की खरीदारी बारियातु के आस-पास के गांवों से की गयी थी.

पुलिस ने वाहन चालक विजय राम को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. मालूम हो कि लातेहार जिले के कई गांवों में पोस्ता की खेती बड़े पैमाने पर की गयी थी. वहीं चतरा के लावालौंग, कुंदा, प्रतापपुर, जोरी व हंटरगंज में इस बार पोस्ते की खेती की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola