अन्‍य खेल

Other Sports News

संदीप की हैट्रिक, भारत ने फ़्रांस को हराया

नयी दिल्ली: कडे मुकाबलों से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने आज मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में चल रहे ओलंपिक क्वालीफ़ायर मुकाबले में फ़्रांस को 6 . 2 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की.

बार्सीलोना ने वेलेंसिया को हराया

मैडिड: लियोनल मेस्सी के चार गोल की बदौलत बार्सीलोना ने स्पेन की घरेलू फ़ुटबाल लीग ला लीगा में वेलेंसिया पर 5 . 1 की आसान जीत दर्ज की. इस जीत के बावजूद बार्सीलोना की टीम अब भी अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे रीयाल मैडिड से 10 अंक पीछे है.

भारत एशियाई ग्रां प्री तीरंदाजी में शीर्ष पर रहा

कोलकाता: रजत चौहान, रितुल चटर्जी और चितिबोम्मा जिग्नास की पुरूष कम्पाउंड तिकडी ने भारत को आज यहां समाप्त हुई पहली ऐशयाई ग्रां प्री में एक और स्वर्ण पदक दिलाया जिसमें रिकर्व तीरंदाज फ्लाप रहे.

फ़ेडरर ने रोटरडम ओपन में जीत से शुरूआत की

रोटरडम (हालैंड): दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फ़ेडरर ने एटीपी रोटरडम ओपन टेनिस टूर्नामेंट में सात साल बाद खेलते हुए पहले राउंड में फ़्रांस के निकोलस महूत को 6-4 , 6-4 से शिकस्त दी. इस शीर्ष वरीय स्विस स्टार ने 2005 में खिताब जीता था और तब से वह इस टूर्नामेंट में नहीं खेले हैं.

सानिया-एलेना कतर ओपन से बाहर

दोहा: सानिया मिर्जा और एलेना वेसनीना की जोड़ी कतर ओपन टेनिस के दूसरे दौर में वेरा दुशेविना और शहर पीर से सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गई.

भूपति और बोपन्ना पहले दौर में हारे

नयी दिल्ली: महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की चौथी वरीयता प्राप्त जोडी हालैंड के रोटरडम में चल रहे एबीएन एमरो विश्व टेनिस टूर्नामेंट के युगल के पहले दौर में हारकर बाहर हो गयी.

सानिया फ़िर शीर्ष 100 में शामिल

नयी दिल्ली: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पटाया ओपन में क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचने के दम पर डब्ल्यूटीए की ताजा विश्व रैंकिंग में फ़िर से चोटी की 100 खिलाडियों में जगह बनाने में सफ़ल रही.

सानिया एकल में हारी, युगल के सेमीफ़ाइनल में पहुंची

पटाया: सानिया मिर्जा का पटाया ओपन टेनिस टूर्नामेंट में एकल अभियान आज क्वार्टर फ़ाइनल में ही थम गया लेकिन यह भारतीय स्टार युगल के सेमीफ़ाइनल के पहुंचने में सफ़ल रही.

उबेर कप में चुनौती होगी दोगुनी : ज्वाला

नयी दिल्ली: भारतीय टीम को उबेर कप के ग्रुप चरण में मजबूत चीन के साथ रख गया है और भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन महिला युगल खिलाडी ज्वाला गुट्टा ने भी स्वीकारा कि इससे उनकी टीम के लिये नाकआउट में प्रवेश करने की चुनौती दोगुनी हो जायेगी.

सानिया पटाया में एकल और युगल के क्वार्टर में

पटाया: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने आज यहां 220,000 डालर ईनामी राशि के पटाया ओपन की एकल स्पर्धा में एनी कीथोवोंग को 6 . 4 , 7 . 5 से हराकर क्वार्टरफ़ाइनल में प्रवेश किया. विश्व रैंकिंग में 111वें नंबर पर काबिज गैर वरीय भारतीय ने ब्रिटिश प्रतिद्वंद्वी को दूसरे राउंड के चुनौतीपूर्ण मैच में एक घंटे 40 मिनट में शिकस्त दी. कीथोवोंग 88 रैंकिंग ने शुरूआती राउंड में दूसरी वरीय और दुनिया की 16वें नंबर की खिलाडी स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा को हराकर उलटफ़ेर किया था.