भागलपुर

Bhagalpur News

जो उचित लगे, लें निर्णय

भागलपुर: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को लेकर राजभवन, पटना में कुलाधिपति डॉ डीवाइ पाटील से मंगलवार को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एनके वर्मा मिले. छात्र आंदोलन व प्राचार्यो के तबादले के संदर्भ में कुलाधिपति से कुलपति ने वार्ता की.

92 अंक प्राप्त कर विशाल ने वेक्टर का नाम रोशन किया

भागलपुर: सीबीएसइ की बारहवीं की परीक्षा में वेक्टर एकेडमी के छात्र विशाल कुमार ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है. विशाल को गणित व विज्ञान विषय में 95 प्रतिशत अंक मिले हैं.

बीएड की टेस्ट परीक्षा शांतिपूर्ण हुई

भागलपुर: श्रीकृष्ण मनोरमा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, दाढ़ी पकरिया, शंभूगंज में 2013-14 सत्र में नामांकन के लिए टेस्ट परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई. परीक्षा 100 सीटों के लिए ली गयी. परीक्षा के संचालन में महाविद्यालय के चेयरमैन संदीप कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ अनूप बेरी, परीक्षा नियंत्रक गोपाल प्रसाद सिंह के अलावा सभी स्टाफ मौजूद थे.

बदले जायेंगे खराब ट्रांसफारमर

भागलपुर: श्रवणी मेला को लेकर सुलतानगंज व आसपास के इलाके के विद्युत आपूर्ति लाइन को दुरुस्त किया जायेगा. टूटे विद्युत तार की मरम्मत करायी जायेगी.

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन 17 से

भागलपुर: जिले की पंचायतों में रिक्त पड़े पदों पर उप चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गयी है. जिला पंचायती राज पदाधिकारी अरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि ग्राम कचहरी के लिए सात जुलाई को चुनाव कराया जायेगा.

मनोयोग से करें अनुसंधान, धन की कमी नहीं

सबौर: बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में पांचवीं अनुसंधान परिषद खरीफ 2013 की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक में देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ वसंत राम व डॉ वी बालासुब्रमणियम ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ मेवालाल चौधरी ने करते उपस्थित वैज्ञानिकों और निदेशकों को किसानों की समस्या हल हो सके ऐसे अनुसंधान करने को कहा. उन्होंने कहा कि अनुसंधान के लिए विश्वविद्यालय में राशि की कोई कमी नहीं है.

पत्नी ने करायी दूसरी शादी

कहलगांव: औरत सब कुछ सह सकती है, लेकिन अपनी सौतन कभी नहीं, लेकिन कहलगांव के अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित मां शीतला मंदिर में मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे एक पत्नी ने खुद अपनी इच्छा से अपने पति की दूसरी शादी रचा दी. पति ने भी पहली पत्नी के सामने दूसरी पत्नी के मांग में सिंदूर भरा.

जेल से तीन कैदी फरार

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसडा उप कारागार से आज तड़के तीन कैदी खिडकी के रॉड काटकर फरार हो गए. पुलिस अधीक्षक बरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि फरार कैदियों में कुख्यात अपराधी अरुण महतो, शशि महतो और कमल मुखिया शामिल हैं. अरुण महतो हसनपुर थाना क्षेत्र के शशि महतो रोसडा थाना क्षेत्र और कमल मुखिया बिथान थाना क्षेत्र को निवासी हैं.

रणक्षेत्र बना एसएम कॉलेज

भागलपुर: सुंदरवती महिला महाविद्यालय प्रांगण सोमवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. दरअसल, एसएम कॉलेज में पूर्व प्राचार्य डॉ निशा राय को वापस लाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर एनएसयूआइ कार्यकर्ता वहां आंदोलन करने पहुंचे.

पांच थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

भागलपुर: एसएसपी राजेश कुमार ने क्राइम मीटिंग के दौरान जिले के पांच थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया है. एसएसपी की ओर से लगातार दी जा रही चेतावनी के बाद भी इन थानाध्यक्षों का प्रदर्शन अन्य थानों की तुलना में अच्छा नहीं रहा. थानाध्यक्षों में कोतवाली, तिलकामांझी, अंतीचक, एनटीपीसी व मधुसूदनपुर शामिल हैं. खबर की पुष्टि एसएसपी ने की है.