स्वाध्याय विद्यार्थियों के लिए आवश्यक : डीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2014 4:50 AM

विज्ञापन

शिवहरः स्थानीय नवाब उच्च विद्यालय के परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय पुस्तक मेला शुरू हुआ, जिसका उद्घाटन डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर डीएम ने कहा कि स्वाध्याय विद्यार्थियों के लिए जरूरी है. पुस्तक के महत्व को रेखांकित करते हुए डीएम ने कहा कि एकांकी जीवन जीने के […]

विज्ञापन

शिवहरः स्थानीय नवाब उच्च विद्यालय के परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय पुस्तक मेला शुरू हुआ, जिसका उद्घाटन डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया.

मौके पर डीएम ने कहा कि स्वाध्याय विद्यार्थियों के लिए जरूरी है. पुस्तक के महत्व को रेखांकित करते हुए डीएम ने कहा कि एकांकी जीवन जीने के लिए पुस्तक मित्र का काम करता है. किताबों से हमें ज्ञान की बहुत सारी जानकारियां मिलती है. पुस्तक पढ़ते रहने से ज्ञान में वृद्धि होती है. पुस्तक मेला का आयोजन शिवहर के लिए सराहनीय कदम है.

इस अवसर पर डीइओ सत्येंद्र नारायण यादव, पीओ विनोद कुमार शर्मा, रामेश्वर सिंह, प्राचार्य मो मोख्तार अहमद, हरिद्वार राय पटेल, प्राचार्य रामहृदय सिंह व हरिशनंदन सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन