जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर डीसी को ज्ञापन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2015 1:02 AM
जमशेदपुर. जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर बुधवार को पूर्व सैनिक व समाजसेवी सत्येंद्र सिंह ने उपायुक्त को एक ज्ञापन दिया. जिसमें कहा गया है कि जुगसलाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुव्यवस्था फैली हुई है. यहां नियमित डॉक्टर नहीं रहते हैं. इससे मरीजों व गर्भवती महिलाओं को परेशानी होती है. रात में केवल […]
जमशेदपुर. जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर बुधवार को पूर्व सैनिक व समाजसेवी सत्येंद्र सिंह ने उपायुक्त को एक ज्ञापन दिया. जिसमें कहा गया है कि जुगसलाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुव्यवस्था फैली हुई है. यहां नियमित डॉक्टर नहीं रहते हैं. इससे मरीजों व गर्भवती महिलाओं को परेशानी होती है. रात में केवल दो नर्स रहती है. अगर रात में गर्भवती महिला आती है, तो सही से इलाज नहीं हो पाता है. श्री सिंह ने बताया कि 26 जनवरी की रात केंद्र में कोई डॉक्टर नहीं था, जिसके कारण प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत हो गयी. उन्होंने डीसी से इसकी जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि केंद्र में एक भी ड्रेसर नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










