बम विस्फोट मामले में एसडीएम ने दिये जांच के आदेश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2015 12:05 AM

विज्ञापन

देवघर. बुधवार की सुबह जसीडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-05 के समीप हुए बम विस्फोट के मामले में एसडीएम जय ज्योति सामंता ने जांच के आदेश दिये हैं. उन्होंने पत्र जारी कर कार्यपालक दंडाधिकारी अमलजी को जसीडीह पुलिस इंस्पेक्टर के साथ जांच के लिए प्रतिनियुक्त किया है. संबंधित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी इस घटना की विस्तृत जांच […]

विज्ञापन

देवघर. बुधवार की सुबह जसीडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-05 के समीप हुए बम विस्फोट के मामले में एसडीएम जय ज्योति सामंता ने जांच के आदेश दिये हैं. उन्होंने पत्र जारी कर कार्यपालक दंडाधिकारी अमलजी को जसीडीह पुलिस इंस्पेक्टर के साथ जांच के लिए प्रतिनियुक्त किया है. संबंधित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी इस घटना की विस्तृत जांच कर शीघ्र अपनी रिपोर्ट अनुमंडल न्यायालय में सौंपने का निर्देश दिया गया है. इससे पूर्व घटना की सूचना पाते ही एसडीएम घटनास्थल पहुंचे व जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उक्त स्थल पर लोगों की काफी भीड़ व एक बच्चे को घायल अवस्था में पाया. इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola