अनाज रखने की हो बेहतर व्यवस्था: सीपी ठाकुर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2015 12:05 AM

विज्ञापन

पटना. राज्य के किसानों व मजदूरों की स्थिति बहुत बदतर है. खेत में उपजे हुए फसल का बाजार में सही मूल्य नहीं मिल पाता है. अगर खेत में उपजे सब्जी आदि की समुचित व्यवस्था हो जाये, तो किसानों की स्थिति बेहतर होगी. उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने कहीं. वह […]

विज्ञापन

पटना. राज्य के किसानों व मजदूरों की स्थिति बहुत बदतर है. खेत में उपजे हुए फसल का बाजार में सही मूल्य नहीं मिल पाता है. अगर खेत में उपजे सब्जी आदि की समुचित व्यवस्था हो जाये, तो किसानों की स्थिति बेहतर होगी. उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने कहीं. वह पटना यूथ हॉस्टल के सभागार में किसान मजदूर उत्थान से विकास विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय बैठक में बोल रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती के बारे में सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि स्वामी जी को प्रधानमंत्री बना दो, भारत सोने की चीडि़या हो जायेगी. पूर्व आइएएस पंचम लाल ने कहा कि इस देश में दो महापुरुषों स्वामी सहजानंद और डॉ आंबेडकर के साथ अन्याय हुआ है. स्वामी जी को भूमिहार और डॉ आंबेडकर को दलितों का नेता बना दिया गया. अब आवश्यकता है कि राज्य के पैमाने पर इनकी लड़ाई सशक्त करने की. अध्यक्षता करते हुए मंच के अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने कहा कि जिला स्तर पर किसान मजदूर समन्वय समिति का गठन कर दोनों वर्गों के समुचित उत्थान के लिए राज्यव्यापी आंदोलन किया जायेगा. मौके पर पूर्र्व आइपीएस राज्यवर्द्धन शर्मा और उमेश कुमार सिंह भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन