मधेपुरा विधायक ने सांसद पर दर्ज करायी प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2015 12:05 AM

विज्ञापन

राजद विधायक चंद्रशेखर पर किया गया हमलाविधायक ने सांसद पप्पू यादव पर साजिश के तहत हमला करवाने का लगाया आरोप सांसद सहित तीन को बनाया नामजद अभियुक्तप्रतिनिधि, मधेपुरामधेपुरा विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक प्रो चंद्रशेखर पर मंगलवार देर रात मधेपुरा जिला के घैलाढ़ थाना क्षेत्र की झिटकिया पंचायत स्थित झिटकिया चौक के पास जानलेवा हमला […]

विज्ञापन

राजद विधायक चंद्रशेखर पर किया गया हमलाविधायक ने सांसद पप्पू यादव पर साजिश के तहत हमला करवाने का लगाया आरोप सांसद सहित तीन को बनाया नामजद अभियुक्तप्रतिनिधि, मधेपुरामधेपुरा विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक प्रो चंद्रशेखर पर मंगलवार देर रात मधेपुरा जिला के घैलाढ़ थाना क्षेत्र की झिटकिया पंचायत स्थित झिटकिया चौक के पास जानलेवा हमला किया गया. इस दौरान तीन फायरिंग भी की गयी. हमलावरों ने विधायक की स्कॉर्पियो गाड़ी पर ईंट-पत्थर और डंडा से प्रहार कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि इस हमले में विधायक अंगरक्षक और स्थानीय लोगों की मदद से बाल-बाल बच गये. विधायक ने घटना की सूचना घैलाढ़ पुलिस को दी. सूचना मिलने के 15 मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विधायक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया. इस घटना के बाबत विधायक के फर्द बयान पर मधेपुरा लोस के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, सांसद के जिला प्रतिनिधि राम कुमार यादव और झिटकिया गांव निवासी संजय यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. विधायक ने अपने फर्द बयान में इस हमले को सोची समझी साजिश बताते हुए सांसद पप्पू यादव को मुख्य साजिशकर्ता बताया है. जनता सारी सच्चाई जानती है और पुलिस की जांच में भी सच सामने आ जायेगा.पप्पू यादव, सांसद, मधेपुराइस मामले में रात में घटना के बाद संबंधित थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष और सदर एसडीपीओ को भेजा गया था. सुबह मैं खुद भी घटना स्थल पर गया था. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आगे की कार्रवाई जांच पर निर्भर करेगी.आशीष भारती, एसपी, मधेपुरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन