मेंटेनेंस को लेकर बत्ती रहेगी गुल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2015 12:04 AM

विज्ञापन

संवाददाताभागलपुर : शहर में जारी मेंटेनेंस कार्य को लेकर गुरुवार को बरारी फीडर बंद रहेगा. सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर एक बजे तक फीडर बंद रहने से आदमपुर, तिलकामांझी, मायागंज, बरारी, रानी तालाब, जीरो माइल, डीवीसी कॉलोनी, खंजरपुर, झौवाकोठी, कोयलाघाट आदि क्षेत्र में काम चालू रहने तक बिजली आपूर्ति नहीं हो पायेगी. मालूम हो […]

विज्ञापन

संवाददाताभागलपुर : शहर में जारी मेंटेनेंस कार्य को लेकर गुरुवार को बरारी फीडर बंद रहेगा. सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर एक बजे तक फीडर बंद रहने से आदमपुर, तिलकामांझी, मायागंज, बरारी, रानी तालाब, जीरो माइल, डीवीसी कॉलोनी, खंजरपुर, झौवाकोठी, कोयलाघाट आदि क्षेत्र में काम चालू रहने तक बिजली आपूर्ति नहीं हो पायेगी. मालूम हो कि एसबीपीटीसीएल इन दिनों बिजली के तार बदलने व दुरुस्ती करण के अन्य कार्य कर रहा है. इस वजह से रोजाना किसी न किसी क्षेत्र की बिजली बाधित रह रही है. शहर भर में तार बदलने का काम समय रहते पूरा नहीं किया गया, तो गरमी में शहर को काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन