फॉर्म की कीमत बढ़ाने के फैसले का एआइडीएसओ ने किया विरोध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2015 12:04 AM
मुजफ्फरपुर.पीजी में नामांकन के लिए फॉर्म की कीमत बढ़ाने के विवि प्रशासन के पहल का छात्र संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है. बुधवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ने इसके विरोध में 11 फरवरी को होने वाले सीनेट की बैठक में सदस्यों के घेराव का फैसला लिया है. जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा, […]
मुजफ्फरपुर.पीजी में नामांकन के लिए फॉर्म की कीमत बढ़ाने के विवि प्रशासन के पहल का छात्र संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है. बुधवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ने इसके विरोध में 11 फरवरी को होने वाले सीनेट की बैठक में सदस्यों के घेराव का फैसला लिया है. जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा, विवि प्रशासन का यह फैसला गैर जिम्मेदाराना व अलोकतांत्रिक है. इससे गरीब परिवार के छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो सकते हैं. गौरतलब है कि संकायाध्यक्षों ने पीजी के फॉर्म की कीमत एलएस कॉलेज के समान करने का सुझाव दिया था, जिसे एकेडमिक कौंसिल व सिंडिकेट की मुहर लग चुकी है. 11 फरवरी को सीनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव पेश होना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










