बिहार में भाजपा की सरकार बनना तय: अरविंद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 11:02 PM

विज्ञापन

भगवानपुर. पार्टी कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी व ताकत हैं. इन्हीं कार्यकर्ताओं के बदौलत केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है. आनेवाले समय में कार्यकर्ताओं के उत्साह के बदौलत ही बिहार में भी भाजपा की सरकार बनना तय है. उक्त बातें प्रखंड क्षेत्र के संजात गांव स्थित संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण […]

विज्ञापन

भगवानपुर. पार्टी कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी व ताकत हैं. इन्हीं कार्यकर्ताओं के बदौलत केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है. आनेवाले समय में कार्यकर्ताओं के उत्साह के बदौलत ही बिहार में भी भाजपा की सरकार बनना तय है.

उक्त बातें प्रखंड क्षेत्र के संजात गांव स्थित संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद सिंह ने कहीं. इस मौके पर नीतीश कुमार की चर्चा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा से गंठबंधन तोड़ कर जनता के साथ धोखा किया है. इस मौके पर उन्होंने बिहार में अमन चैन के लिए एक बार फिर कमल फूल खिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से अभियान को तेज करने का आह्वान किया. इस मौके पर शशिभूषण महतो, विजय, सुनिता चौधरी, रामप्रताप राय, संजय सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन