महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों : पारुल सिंह- फोटो डीएस 4 एवं 5

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 10:03 PM

विज्ञापन

महिलाओं को दी गयी फूड प्रोसेसिंग की ट्रेनिंग (फ्लैग)-गोविंदपुर प्रताप कल्याण केंद्र में इंडियन वूमेन एंड रूरल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित था कार्यक्रमसंवाददाता, जमशेदपुर फूड प्रोसेसिंग टे्रनिंग के उद्घाटन के अवसर पर जमशेदपुर की बीडीओ पारुल सिंह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार के पास कई योजनायें हैं. उन योजनाओं का […]

विज्ञापन

महिलाओं को दी गयी फूड प्रोसेसिंग की ट्रेनिंग (फ्लैग)-गोविंदपुर प्रताप कल्याण केंद्र में इंडियन वूमेन एंड रूरल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित था कार्यक्रमसंवाददाता, जमशेदपुर फूड प्रोसेसिंग टे्रनिंग के उद्घाटन के अवसर पर जमशेदपुर की बीडीओ पारुल सिंह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार के पास कई योजनायें हैं. उन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को जागरूक होना होगा. इस अवसर पर उद्योग विभाग के प्रबंधक सह संयोजक विश्वनाथ पासवान ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी़ इसमें मशरूम, टोमेटो केचप, हैंडलूम आदि की जानकारी दी़ उन्होंने सरकार की ओर से दिये जाने वाले लोन की भी जानकारी दी़ प्रखंड कृषि पदाधिकारी कौशल कुमार सिंह ने कृषि से संबंधित जानकारी दी़ दूसरे चरण में महिलाओं को टोमेटो सॉस बनाने की जानकारी दी गयी. संस्था के सचिव सह वार्ड सदस्य प्रतिभा शर्मा ने संस्था द्वारा किये जा रहे कायार्े की जानकारी दी. मार्केटिंग के लिए काउंसेलर चंद्रेश्वर खां ने कई टिप्स दिये. मौके पर प्रखंड के वरीय अनुदेशक विजय कुमार ठाकुर, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मनोज कुमार झा, मुखिया जमुना कुजूर आदि उपस्थित थे़ कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल सिंह, सिद्धनाथ सिंह, नागेंद्र तिवारी, संजीव श्रीवास्तव आदि का योगदान रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola