सेमीफाइनल के लिए 47 प्रतिभागी प्रशिक्षित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 10:02 PM
फोटो माधवबिहार आइडियल के तहत चुने गये प्रतिभागियों को दिया गया प्रशिक्षितवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर. बिहार आइडियल छह के ऑडिशन से चुने गये प्रतिभागियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ. हरिसभा चौक स्थित मनियारी कोठी में महेश जी गणेश जी बैनर तले आयोजित कार्यशाला में चुने गये 47 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया. सभी […]
फोटो माधवबिहार आइडियल के तहत चुने गये प्रतिभागियों को दिया गया प्रशिक्षितवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर. बिहार आइडियल छह के ऑडिशन से चुने गये प्रतिभागियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ. हरिसभा चौक स्थित मनियारी कोठी में महेश जी गणेश जी बैनर तले आयोजित कार्यशाला में चुने गये 47 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया. सभी प्रतिभागियों को 26 गीत दिये गये हैं, जिनका वे अभ्यास करेंगे. इनके बीच सेमिफाइनल प्रतियोगिता एक फरवरी को मुखर्जी सेमिनरी स्कूल में की जायेगी. आयोजक अमिय रंजन ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली कलाकारेां को संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है. इस मौके पर मैनेजर राजू श्रीवास्तव, राकेश पटेल, गायक विपिन, आशुतोष, कोरियाग्राफर गीता श्री, सीमा रानी, सीमा अग्रवाल व हिमांशु मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










