नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सात को

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 9:02 PM

विज्ञापन

लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा सात फरवरी को होगी. इसके लिए बर्मामाइंस स्थित बीपीएम प्लस टू हाइस्कूल, न्यू बारीडीह के पीपुल्स एकेडमी हाइस्कूल, साकची स्थित जमशेदपुर बालिका उच्च विद्यालय और घाटशिला में जेसी हाइस्कूल, बीडीएसएल बालिका उच्च विद्यालय व मारवाड़ी हिंदी उच्च विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया […]

विज्ञापन

लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा सात फरवरी को होगी. इसके लिए बर्मामाइंस स्थित बीपीएम प्लस टू हाइस्कूल, न्यू बारीडीह के पीपुल्स एकेडमी हाइस्कूल, साकची स्थित जमशेदपुर बालिका उच्च विद्यालय और घाटशिला में जेसी हाइस्कूल, बीडीएसएल बालिका उच्च विद्यालय व मारवाड़ी हिंदी उच्च विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.———————-नेतरहाट के आवेदन फॉर्म की बिक्री 20 फरवरी तकनेतरहाट विद्यालय, नेतरहाट और इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हजारीबाग में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म मिलने शुरू हो गये हैं. फॉर्म की कीमत 20 रुपये है. फॉर्म बिक्री की अंतिम तिथि 20 फरवरी है. फॉर्म जिले के सभी प्रखंड में बीइइओ कार्यालय में उपलब्ध कराया गया है.————————-मैट्रिक परीक्षा को लेकर होगी केंद्राधीक्षकों की बैठकमैट्रिक की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही है. जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर 05 से 10 फरवरी के बीच केंद्राधीक्षकों की अनुमंडल स्तरीय बैठक बुलायी जा रही है. धालभूम अनुमंडल के बाद घाटाशिला अनुमंडल के केंद्राधीक्षकों की बैठक होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola