शीतला मंदिर में रुद्रचंडी यज्ञ व मानस पाठ का आठवां दिन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 9:02 PM
आज हवन के बाद पूर्णाहुति (फोटो मनमोहन की होगी)लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर साकची शीतला माता मंदिर में चल रहे रद्र चंडी महायज्ञ के आठवें दिन का अनुष्ठान देवताओं के पूजन के साथ शुरू हुआ. मौके पर चिकित्सक डॉ आरपी ठाकुर सपरिवार मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित थे. जिन्होंने यज्ञानुष्ठान की विविध विधान संपन्न किये. […]
आज हवन के बाद पूर्णाहुति (फोटो मनमोहन की होगी)लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर साकची शीतला माता मंदिर में चल रहे रद्र चंडी महायज्ञ के आठवें दिन का अनुष्ठान देवताओं के पूजन के साथ शुरू हुआ. मौके पर चिकित्सक डॉ आरपी ठाकुर सपरिवार मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित थे. जिन्होंने यज्ञानुष्ठान की विविध विधान संपन्न किये. रामचरित मानस का पारायण संपन्नशाम में श्रीराम चरितमानस का नवाह्न पारायण संपन्न हुआ. यज्ञानुष्ठान को सफल बनाने में महोत्सव समिति के गौरव पांडेय, सोनू शर्मा, उमेश, कार्तिक, अशोक, विक्की, मुन्ना, भगीरथ, अमित सिंह, अनय तिवारी आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. महोत्सव समिति के संरक्षक रामराज पांडेय, अशोक पांडेय, राकेश उपाध्याय, विवेक पांडेय, प्रकाश कुमार पांडेय, विनोद पांडेय आदि की देखरेख में यज्ञ संपन्न हो रहे हैं. मुख्य कर्ताधर्ता हैं. गुरुवार को सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक हवन किया जायेगा. जिसके बाद पूर्णाहुति के साथ यज्ञानुष्ठान संपन्न होगा. इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जायेगा, जो शाम छह बजे तक चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










