विद्यालय की दुर्दशा पर भौंचक रह गये विधायक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 9:02 PM
तस्वीर-विद्यालय का निरीक्षण करते विधायक तस्वीर-16बेगूसराय(नगर). नगर विधायक सुरेंद्र मेहता ने प्राथमिक विद्यालय पोखरिया मठ का औचक निरीक्षण किया.विद्यालय के दुर्दशा देख विधायक भी भौंचक रह गये.निरीक्षण के दौरान ढ़ाई बजे एक भी छात्र उपस्थित नहीं पाये गये.विद्यालय प्रशासन भी गायब मिले.विधायक श्री मेहता ने बताया कि विद्यालय के चारों तरफ जंगलों का साम्राज्य है.रात्रि […]
तस्वीर-विद्यालय का निरीक्षण करते विधायक तस्वीर-16बेगूसराय(नगर). नगर विधायक सुरेंद्र मेहता ने प्राथमिक विद्यालय पोखरिया मठ का औचक निरीक्षण किया.विद्यालय के दुर्दशा देख विधायक भी भौंचक रह गये.निरीक्षण के दौरान ढ़ाई बजे एक भी छात्र उपस्थित नहीं पाये गये.विद्यालय प्रशासन भी गायब मिले.विधायक श्री मेहता ने बताया कि विद्यालय के चारों तरफ जंगलों का साम्राज्य है.रात्रि में चोर-उच्चकों का अड्डा बना रहता है.इस विद्यालय को अभी तक अपनी जमीन नहीं उपलब्ध हुई है.निरीक्षण के दौरान हैरतअंगेज पहलू यह सामने आया कि स्थापना काल से ही इस विद्यालय में झंडोत्तोलन नहीं होता है.पूछने पर एक शिक्षिका ने दबी जुबान से कहा कि हम नौकरी से मतलब रखते हैं. व्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










