टेंगराहा के चौकीदार की सड़क दुर्घटना में मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 6:02 PM
बिथान. स्थानीय बाजार निवासी स्व. फूलो पासवान के पुत्र महेश पासवान (28) की बाइक दुर्घटना में मंगलवार की रात्रि मौत हो गयी. वह बिथान थाना के टेंगराहा गांव में चौकीदार के पद पर पदस्थापित था. मंगलवार की रात आठ बजे के लगभग अपने बहनोई के भाई सुधीर पासवान के साथ बखरी थाना गुरमन गांव बहन […]
बिथान. स्थानीय बाजार निवासी स्व. फूलो पासवान के पुत्र महेश पासवान (28) की बाइक दुर्घटना में मंगलवार की रात्रि मौत हो गयी. वह बिथान थाना के टेंगराहा गांव में चौकीदार के पद पर पदस्थापित था. मंगलवार की रात आठ बजे के लगभग अपने बहनोई के भाई सुधीर पासवान के साथ बखरी थाना गुरमन गांव बहन के घर जा रहा था कि बिथान थाना क्षेत्र के बेला चौर के सड़क किनारे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीराम दूबे ने बताया कि मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. साथ ही बाइक को जब्त कर लिया गया है. वहीं महेश के आकस्मिक निधन से परिजनों समेत गांववासी भी शोकाकुल है. मां बहन का तो रो रोकर बुरा हाल है. महेश की नौकरी पिता के मृत्यु के बाद अनुकंपा पर हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










