थाना परिसर में कंबल वितरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 6:02 PM

विज्ञापन

बखरी. प्रखंड क्षेत्र के परिहारा थाना परिसर में पांच सौ गरीबों के बीच कंबल एवं वस्त्र का वितरण किया गया. सरस्वती प्रोपर्टी डीलर, दिल्ली के बैनर तले यह वितरण का आयोजन किया गया. मौके पर ओपी अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि नि:सहाय व गरीबों की सेवा करना ही सच्चा मानव धर्म है. इस दौरान […]

विज्ञापन

बखरी. प्रखंड क्षेत्र के परिहारा थाना परिसर में पांच सौ गरीबों के बीच कंबल एवं वस्त्र का वितरण किया गया. सरस्वती प्रोपर्टी डीलर, दिल्ली के बैनर तले यह वितरण का आयोजन किया गया. मौके पर ओपी अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि नि:सहाय व गरीबों की सेवा करना ही सच्चा मानव धर्म है. इस दौरान ओपी अध्यक्ष ने अपने हाथों से पुरुष व महिला को कंबल,साड़ी,धोती वितरण किया गया. वही वितरण के दौरान ओपी अध्यक्ष श्री रंजन ने बताया कि गरीब व नि:सहाय को सहायता करने से मन को शांति मिलती है.वही प्रोपर्टी डीलर सहदेव प्रधान ने भी कहा कि गरीबों का सेवा करने से मन को शकुन मिलता है. गरीबों के आशीर्वाद से ही हम आगे बढ़ते है.मौके पर ओपी एसआइ,समाजसेवी आशा देवी, अधिवक्ता सचिन देव मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन