गांधी घाट में बन रहा है पीरबहोर थाने का ओपी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 6:37 AM
विज्ञापन
पटना: एनआइटी के पास गांधी घाट में पीरबहोर थाने का एक नया ओपी बनाया जा रहा है. इसमें एक अवर निरीक्षक, एक सहायक अवर निरीक्षक, तीन हवलदार व 12 सिपाहियों की तैनाती की जायेगी. इन पदों के सृजन के लिए गृह (आरक्षी) विभाग ने महालेखाकार को पत्र लिखा है. इसके तहत पीरबहोर थाने के गोलक […]
विज्ञापन
पटना: एनआइटी के पास गांधी घाट में पीरबहोर थाने का एक नया ओपी बनाया जा रहा है. इसमें एक अवर निरीक्षक, एक सहायक अवर निरीक्षक, तीन हवलदार व 12 सिपाहियों की तैनाती की जायेगी. इन पदों के सृजन के लिए गृह (आरक्षी) विभाग ने महालेखाकार को पत्र लिखा है. इसके तहत पीरबहोर थाने के गोलक पुर, ईमलीतल, समसहाय लेन, अमानत कॉलोनी, ठठेरी बाजार, गांधी चौक, यूनिवर्सिटी क्वार्टर, सूढ़ी टोला, उत्तरी गली, एनआइटी छात्रवास, इंजीनियरिंग कॉलेज, सायंस कॉलेज व बालू घाट शामिल होंगे.
क्यों किया जा रहा ओपी का सृजन
गांधी घाट के पश्चिम में सायंस कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर व छात्रवास, उत्तर में गंगा नदी व पर्यटन विभाग का स्थल व दक्षिण में एनआइटी भवन स्थित है. गांधी घाट के उत्तर में गंगा दियारा क्षेत्र है, जो सारण जिले से सटा है.
गांधी घाट व पीरबहोर थाने के बीच की दूरी करीब तीन किमी है. यहां पर्यटन विभाग द्वारा चलायी जा रही गंगा विहार योजना के अंतर्गत आनेवाले देशी व विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा, शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत कर्मियों व छात्रों की सुरक्षा व अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से ओपी का सृजन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










