अमिताभ ने ‘शमिताभ’ फिल्म के शीर्षक को उचित ठहराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 3:14 AM
लंदन: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने आज इस बात को खारिज कर दिया कि उनकी आगामी फिल्म ‘शमिताभ’ में उनके नाम का इस्तेमाल एक तरह की सनसनी पैदा करने के लिए किया गया.फिल्म के प्रचार के लिए लंदन पहुंचे अमिताभ ने कहा, ‘‘बहुत सारे लोग शीर्षक को लेकर बातचीत कर रहे हैं और […]
लंदन: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने आज इस बात को खारिज कर दिया कि उनकी आगामी फिल्म ‘शमिताभ’ में उनके नाम का इस्तेमाल एक तरह की सनसनी पैदा करने के लिए किया गया.फिल्म के प्रचार के लिए लंदन पहुंचे अमिताभ ने कहा, ‘‘बहुत सारे लोग शीर्षक को लेकर बातचीत कर रहे हैं और महसूस करते हैं कि किसी तरह सनसनी पैदा करने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल किया गया. यह पूरी असत्य है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म का शीर्षक फिल्म की पटकथा से निकला है. यह कहानी ऐसे दो व्यक्तियों की है जो अलग अलग विलक्षण खूबियों वाले हैं तथा कुछ ऐसा होता है कि वे साथ आते हैं.’’अमिताभ ने कहा कि फिल्म का विषय कुछ इस तरह का है जो पहले कभी नहीं देखा गया. फिल्म के निदेशक आर बाल्की हैं. इसमें अमिताभ के अलावा धनुष और अक्षरा हासन भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










