बड़ा कादल स्कूल का मामला एनएचआरसी को भेजा जायेगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 1:02 AM
हादसे के लिए स्कूल प्रबंधन दोषी : जेएचआरसी जमशेदपुर: राजनगर के बड़ा कादल उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सरस्वती पूजा के दौरान 25 जनवरी को दम घुटने से एक छात्र की हुई मौत एवं 13 अन्य छात्रों के बीमार पड़ने के मामले को जेएचआरसी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजेगा. संगठन के एक सात सदस्यीय दल ने […]
हादसे के लिए स्कूल प्रबंधन दोषी : जेएचआरसी जमशेदपुर: राजनगर के बड़ा कादल उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सरस्वती पूजा के दौरान 25 जनवरी को दम घुटने से एक छात्र की हुई मौत एवं 13 अन्य छात्रों के बीमार पड़ने के मामले को जेएचआरसी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजेगा. संगठन के एक सात सदस्यीय दल ने टीएमएच में इलाजरत बच्चों से बात करने एवं घटना स्थल की जांच करने के बाद इस हादसे के लिए स्कूल प्रबंधन को दोषी पाया है. यही नहीं, संस्था ने कहा है कि घटना से राष्ट्रीय आयोग को अवगत कराते हुए इस मानवाधिकारों का उल्लंघन मानते हुए माले की उच्चस्तरीय जांच, मृत छात्र सहित सभी प्रभावित छात्रों के अभिभावकों को मुआवजा देने के साथ ही इसके लिए दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










