श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 10:02 PM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. गणतंत्र दिवस की 66वीं वर्षगांठ पर नागरिक मोरचा की ओर से स्वतंत्रता संग्राम में देश की आजादी के लिये बलिदान होने वाले शहीदों के सम्मान में शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रमेश्वरी देवी ने किया. उन्होंने शहीद खुदीराम बोस व प्रफ्फुलचंद्र चाकी के प्रतिमा पर माल्यार्पण […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. गणतंत्र दिवस की 66वीं वर्षगांठ पर नागरिक मोरचा की ओर से स्वतंत्रता संग्राम में देश की आजादी के लिये बलिदान होने वाले शहीदों के सम्मान में शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रमेश्वरी देवी ने किया. उन्होंने शहीद खुदीराम बोस व प्रफ्फुलचंद्र चाकी के प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. संस्थापक मोहन प्रसाद सिन्हा ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश की आजादी इन्हीं क्रांति वीरों के शहादत से मिली है. श्री सिन्हा ने शहीदों के सम्मान में यहां एक राष्ट्रीय शहीद संग्रहालय बनाये जाने की मांग की. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में आयुक्त तिरहुत प्रमंडल अतुल प्रसाद, डॉ सीपी शाही, आशा सिन्हा, महेंद्र श्रीवास्तव, गोविंद चौधरी, हेमनारायण मिश्र, अंजनी कुमार पाठक, डॉ जगदीश शर्मा, दिग्विजय नारायण सिंह, नागेंद्र नाथ ओझा, अरुण शुक्ला, सत्येंद्र कुमार सत्यन, दिनेश कुमार चौधरी, अजय कुमार, मुन्ना अंसारी, आलोक कुमार कुशवाहा आदि थे. शोक संवेदना प्रकट किया मुजफ्फरपुर. विश्व विख्यात काटूनिष्ट विभूषण से सम्मानित आरके लक्ष्मण के निधन पर नागरिक मोरचा की ओर से गहरी शोक संवेदना प्रकट की गयी. नागरिक मोरचा के संस्थापक मोहन प्रसाद सिन्हा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र उन्हें हमेशा याद करेगा. उन्होंने कहा कि मशहूर काटूनिष्ट जीवन भर लोगों को हंसाते रहे. शोक व्यक्त करने वालों में परमेश्वरी देवी, डॉ सीपी शाही, आशा सिन्हा, महेंद्र श्रीवास्तव, आम प्रकाश तुलस्यान, गोविंद चौधरी, हेमनारायण मिश्र, अंजनी कुमार पाठक, डॉ जगदीश शर्मा, नागेंद्र नाथ ओझा, अरुण शुक्ला, सत्येंद्र कुमार सत्यन, दिनेश कुमार चौधरी, अजय कुमार, मुन्ना अंसारी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन