भाजपा का प्रत्येक बूथ पर सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 10:02 PM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.जूरन छपरा स्थित जिला कार्यालय में मंगलवार को भाजपा नेताओं की बैठक हुई. इसमें प्रखंड, पंचायत व नगर मंडल के सभी वार्ड के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक में चार से छह फरवरी तक जिले के सभी बूथ पर एक साथ चलने वाले सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई. जिला सदस्यता प्रभारी तेज नारायण शर्मा […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.जूरन छपरा स्थित जिला कार्यालय में मंगलवार को भाजपा नेताओं की बैठक हुई. इसमें प्रखंड, पंचायत व नगर मंडल के सभी वार्ड के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक में चार से छह फरवरी तक जिले के सभी बूथ पर एक साथ चलने वाले सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई. जिला सदस्यता प्रभारी तेज नारायण शर्मा ने कहा, जिले में कुल 2650 बूथ हैं. पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर कम-से-कम सौ नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने का निर्देश दिया गया है. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार सिंह ने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन